बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- एन.सी.ई.आर.टी. उपागम के गुण एवं दोष लिखिए।
उत्तर -
एन.सी.ई.आर.टी. उपागम के गुण - इस उपागम के गुण निम्नलिखित हैं -
-
इस उपागम के द्वारा हिन्दी की सभी विद्याथियों को शिक्षण के लिये पाठ नियोजन सरलता से किया जाता है।
-
इस उपागम में भी प्रक्रिया पर अधिक बल दिया जाता है।
-
इससे अध्यापक अधिक आत्मविश्वास से कार्य करता है।
-
इस उपागम में शिक्षक की विषय-वस्तु नियोजित एवं व्यवस्थित रहती है, जिससे प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से अग्रसर होती है।
-
यह उपागम शिक्षण लक्ष्यों के तीनों पक्षों के लिये उपयोगी है।
एन.सी.ई.आर.टी. उपागम के दोष - इस उपागम के दोष निम्नलिखित हैं -
-
इस उपागम से पाठ नियोजन में समय ज्यादा लगता है।
-
इस उपागम से पाठ नियोजन में शिक्षण लक्ष्यों के चयन में समय ज्यादा नष्ट होता है। जबकि कक्षा में इसका कोई व्यवहारिक प्रयोग नहीं होता है।
-
इस उपागम में अध्यापक को अधिक काम करना पड़ता है।
-
इस उपागम में छात्र एवं अध्यापक को विषय-वस्तु के प्रत्येक अंश को मानसिक क्रिया के रूप में व्यवस्थित लिखना कठिन होता है।
|