|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- वस्तुनिष्ठ परीक्षण का उद्देश्य सापेक्षिक रूप से आत्मनिष्ठ तत्वों से प्रभावित हुए बिना अंक तथा ग्रेड प्रदान करना है।" इस कथन की विवेचना कीजिए।
उत्तर-
शिक्षा शब्दकोश के अनुसार- "वस्तुनिष्ठ परीक्षण इस तरह का निर्मित परीक्षण होता है। जिसमें विभिन्न अंक देने वाले (गणक) स्वतन्त्रतापूर्वक कार्य करके एक समान आवश्यक रूप से प्रदत्त कार्य के लिए समान अंक पर पहुँचेंगे, साधारणतया सत्य-असत्य उत्तर-, बहुसंख्यक चयन, मिलान या पूरक प्रकार के प्रश्नों पर आधारित होता है, जिनका सही उत्तरोंकी सारणी से अंकन किया जाता है। यदि कोई उत्तर- सारणी के विपरीत हो तो उसे गलत माना जाता है। वाणिज्य शिक्षा के प्रत्येक स्तर पर वस्तुनिष्ठ परीक्षणों को नयी परीक्षा प्रणाली के रूप में अपनाया जाता है। इस परीक्षण में परीक्षक स्वतन्त्रतापूर्वक कार्य करने के बाद अंकों के सम्बन्ध में एक ही निष्कर्ष पर पहुँचते हैं। वस्तुनिष्ठ परीक्षण में समान कार्य के लिये समान अंक दिए जाते हैं। वस्तुतनिष्ठ परीक्षण को लघु उत्तरीय परीक्षण भी कहते है।
|
|||||










