लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2762
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न

निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर- के लिए चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प चुनिए।

1. Curriculum (करीकुलम ) शब्द की उत्पति लैटिन भाषा के शब्द currere (क्यूररे) से हुयी है जिसका अर्थ है?
(a) शिक्षा का मैदान
(b) फुटबाल का मैदान
(c) दौड़ का मैदान 
(d) शिक्षण का क्षेत्र

2. "पाठ्यक्रम को मानव जाति के सम्पूर्ण ज्ञान तथा अनुभव का सार समझना चाहिए।' यह कथन निम्नलिखित में किस शिक्षाशास्त्री का है?
(a) फ्रोबेल
(b) वाल्टर
(c) क्रो एण्ड क्रो
(d) कनिंघम

3. वाणिज्य शिक्षण में पाठ्यक्रम की प्रकृति क्या है?
(a) औपचारिक
(b) अनौपचारिक
(c) (a) और (b) दोनों
(d) उपरोक्त में कोई नहीं

4. शिक्षक को क्या पढ़ाना है यह कौन निर्धारित करता है?
(a) प्रधानाचार्य
(b) छात्र
(c) विद्यालय का मुख्य अनुशासक
(d) पाठ्यक्रम

5. पाठ्यक्रम का क्षेत्र क्या है?
(a) शैक्षिक कार्यों का विधिवत मूल्यांकन
(b) अधिगम की सकारात्मक व्यवस्था
(c) शैक्षिक लक्ष्यों एवं उद्देश्य का निर्धारण
(d) ये सभी

6. "सिलेबस (पाठ्य विवरण) मात्र वह मुद्रित संदर्शिका (Guide) है जो बताती है कि छात्र को क्या सीखना है।' यह कथन है-
(a) रॉबर्ट डोटर्न
(b) हेनरी हेरप का
(c) सी.वी. गुड का
(d) शिक्षा आयोग का

7. पाठ्यचर्या का उद्देश्य छात्रों में किन गुणों का विकास करना होता है?
(a) सामाजिक गुणों का
(b) सत्यता एवं ईमानदारी का
(c) सद्भावना का
(d) इन सभी का

8. निम्नलिखित में पाठ्यक्रम के निर्माण का सिद्धान्त कौन-सा है?
(a) प्रेरणा का सिद्धान्त
(b) उपयोगिता का सिद्धान्त
(c) (a) और (b) दोनों
(d) उपरोक्त में कोई नहीं

9. छात्रों की अधिगम क्षमता........ तथा .....के अनुकूलन भिन्न-भिन्न होते हैं। रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये-
(a) वास्तविक आयु, मानसिक आयु
(b) वास्तविक आयु, वास्तविक आयु
(c) मानसिक आयु, मानसिक आयु
(d) उपरोक्त में कोई नहीं

10. "जो लोग सीखने की प्रक्रिया को निर्देशित करते हैं उनका उद्देश्य यह होना चाहिये कि वे ज्ञानात्मक क्रियाओं की ऐसी योजना बनायें जिनमें खेल के दृष्टिकोण को स्थान प्राप्त हो।' यह कथन है-
(a) एलिस का
(b) क्रो एण्ड क्रो का
(c) एबिंगहास का
(d) मुलर का

11. वाणिज्य शिक्षण में पाठ्यक्रम के भिन्नता के सिद्धान्त का प्रतिपादन निम्नलिखित में किसने किया?
(a) मुलर ने
(b) वुडवर्थ ने
(c) (a) और (b) दोनों ने
(d) एविंगहास ने

12. वाणिज्य शिक्षण में सफलता के लिये निम्नलिखित में किसका विकास करना आवश्यक है?
(a) अवबोध का
(b) अभिवृत्ति का
(c) विक्रय कौशलों का
(d) उपरोक्त सभी का

13. वाणिज्य शिक्षण पाठ्यक्रम का प्रमुख दोष निम्नलिखित में क्या है?
(a) संकुचित विचारधारा
(b) सैद्धान्तिक एवं पुस्तकीय ज्ञान
(c) परीक्षा का अधिक महत्व
(d) ये सभी
 
14. वाणिज्य शिक्षण का पाठ्यक्रम कैसा होना चाहिये?
(a) सैद्धान्तिक
(b) सरल
(c) लचीला
(d) दृढ़
 
15. पाठ्यचर्या नियोजकों को समाज के किस पक्ष का ध्यान रखना चाहिये?
(a) विश्वास, आस्था एवं मूल्यों का
(b) सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों का
(c) छात्रों की संख्या, शिक्षक वर्ग और भौतिक परिस्थितियों का (d) उपरोक्त सभी का

16. पाठ्यक्रम कैसा होना चाहिये?
(a) सुव्यवस्थित
(b) सुनियोजित
(c) अनुभवों वाला
(d) ये सभी

17. "दर्शन पर पाठ्यचर्या का संगठन जितना आधारित है उतना शिक्षा का कोई अन्य पक्ष नहीं है।' वाणिज्य शिक्षण में पाठ्यक्रम के आधार के सन्दर्भ में यह कथन निम्नलिखित किस शिक्षाशास्त्री का है?
(a) रस्क का
(b) हेनरी हेरप
(c) रॉबर्ट डोटर्न
(d) सी.वी. गुड

18. रुचि निम्नलिखित में किस तत्व द्वारा प्रभावित होती है?
(a) शिक्षण विधि से
(b) योग्यता एवं कौशल से
(c) मान्यताएँ एवं मूल्यों से
(d) इन सभी से

19. शिकागो विश्वविद्यालय में एक "एलीमेण्टरी स्कूल" की स्थापना निम्नलिखित में किस शिक्षाशास्त्री ने की थी?
(a) स्वामी विवेकानन्द
(b) जॉन ड्यूवी
(c) बोयटन
(d) जिमर

20. वाणिज्य शिक्षण में अधिकोषण तत्व से संबंधित निम्नलिखित में क्या है?
(a) मुद्रा
(b) पत्र-मुद्रा
(c) साख
(d) उपरोक्त सभी

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book