|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम में वाणिज्य के स्थान का परीक्षण कीजिए।
उत्तर-
(Place of Commerce in Secondary School's Curriculum)
माध्यमिक स्तर पर बालक की किशोरावस्था होती है। उसे व्यावसायिक शिक्षा दिये जाने पर व्यावसायिक जगत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। किशोरावस्था में बालक का शारीरिक एवं मानसिक विकास सर्वोत्तम होता है। शारीरिक, मानसिक व संवेगात्मक विकास होने से उसके मन में विचारों की अधिक उथल-पुथल के कारण कल्पना, विचार एवं तर्क क्षमता का उचित विकास होता है। इस स्तर पर वाणिज्य शिक्षा दिया जाना अत्यन्त लाभकारी सिद्ध हो सकता है क्योंकि वाणिज्य से वह सब कुछ मिलता है जो इस स्तर के किशारों के लिये वाँछित होता है। इस स्तर पर बालक द्वारा अपने आगे आने वाले दीर्घ जीवन की तैयारी की जाती है। माध्यमिक शिक्षा आयोग (1952-53) ने माध्यमिक स्तर पर पाठ्यक्रम में वाणिज्य विषय को एक वैकल्पिक विषय के रूप में ही स्थान देने की सिफारिश की थी जिससे विद्यार्थी अपनी रुचि होने पर वाणिज्य विषय ले सकें। वर्ष 1977 में श्री ईश्वर भाई जी पटेल की अध्यक्षता में बनायी गई समिति ने वाणिज्य विषय का वैकल्पिक रूप में चयन करने की सिफारिश की। वर्तमान समय में माध्यमिक स्तर के पाठ्यक्रम में वाणिज्य को वैकल्पिक विषय के रूप में स्थान मिला हुआ है तथा विद्यालयों में इसका समुचित अध्यापन एवं अध्ययन होता है।
|
|||||










