लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2762
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- संरचनात्मक तथा योगात्मक मूल्यांकन में अन्तर कीजिए। शिक्षण-अधिगम के मापन की दृष्टि से कसौटी सम्बन्धित परीक्षणों को निम्न दो विशिष्ट रूपों में विकसित किया गया।

उत्तर-

संरचनात्मक परीक्षण तथा योगात्मक परीक्षण इनके मध्य अन्तर निम्वत है-

 

क्र. सं. संरचनात्मक मूल्यांकन योगात्मक मूल्यांकन
1.
संरचनात्मक मूल्यांकन सीखने की गति विधि के दौरान किया जाता है। जबकि योगात्मक मूल्यांकन सीखने को गति विधि के अन्त में होता है।
2.
संरचनात्मक मूल्यांकन का लक्ष्य छात्र अधिगम की निगरानी करना। योगात्मक मूल्यांकन का लक्ष्य छात्र अधिगम का मूल्यांकन करना।
3.
संरचनात्मक मूल्यांकन का परिणाम छात्रों को प्रतिक्रिया देना। योगात्मक मूल्यांकन का परिणाम एक विशिष्ट परिणाम प्राप्त करना।
4.
संरचनात्मक मूल्यांकन पाठ्यक्रम की एक इकाई के दौरान कई बार हो सकता है। जबकि योगात्मक मूल्यांकन सम्पूर्ण पाठ्यक्रम में एक या दो बार होता है।
5.
संरचनात्मक मूल्यांकन में प्रश्नों की एक विस्तृत श्रृंखला का उपयोग कर सकते है। योगात्मक मूल्यांकन में केवल सीमित संख्या में प्रश्नों का उपयोग करते है।
6.
संरचनात्मक मूल्यांकन अधिगम के लिए किया जाता है। जबकि योगात्मक मूल्यांकन अधिगम का किया जाता है।
7.
संरचनात्मक मूल्यांकन का कार्य छात्रों को पृष्ठ पोषण / प्रतिपुष्टि प्रदान करना होता है। जबकि योगात्मक मूल्यांकन का कार्य छात्रों को परिणाम या प्रमाण पत्र प्रदान करना होता
है।
8.
संरचनात्मक मूल्यांकन से छात्र एवं शिक्षकों अध्ययन एवं अध्यापन में सुधार की आवश्यकता का ज्ञान होता है। जबकि योगात्मक मूल्यांकन में छात्रों को एवं शिक्षकों को परीक्षा परिणाम से सुधार का ज्ञान
होता है।
9.
संरचनात्मक मूल्यांकन विद्यार्थी को यह बताता है कि उसे कहाँ सुधार करने की आवश्यकता है। जबकि योगात्मक मूल्यांकन से विद्यार्थी को यह पता चलता है कि उसमें कितना सुधार
किया।
10.
संरचनात्मक मूल्यांकन सतत्ः मूल्यांकन की प्रक्रिया होती है। जबकि योगात्मक मूल्यांकन वार्षिक या अर्थ वार्षिक मूल्यांकन है।


...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book