लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2762
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- वाणिज्य शिक्षण में उदाहरण उक्ति का उल्लेख कीजिए।

उत्तर-

शिक्षण में अध्यापक अपने विचारों को सरल, स्पष्ट व बोधगम्य बनाने के लिए उदाहरणों का प्रयोग करता है। उचित स्थान तथा समय पर उदाहरणों के प्रयोग से शिक्षण रुचिकर बन जाता है और छात्रों का ध्यान पाठ की ओर बना रहता है। वाणिज्य शिक्षण में उदाहरण दो प्रकार के हो सकते हैं-

(i)मौखिक
(ii) लिखित अथवा प्रदर्शनात्मक।

मौखिक उदाहरण मौखिक रूप से पूछे जाते हैं। जैसे- कैश बुक में दोनों तरफ क्यों और क्या लिखा जाता है? प्रदर्शनात्मक उदाहरणों में वाणिज्य से सम्बन्धित शिक्षण सामग्रियों आदि का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए चार्ट, तालिका, मानचित्र, टंकण मशीन, पंचिंग मशीन, फाईल केस आदि।कक्षा में उदाहरण प्रस्तुत करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए-

(i) उचित समय पर ही उदाहरण प्रस्तुत किये जायें।
(ii) विषय-वस्तु से असम्बन्धित उदाहरण प्रस्तुत नहीं करने चाहिए।
(iii) उदाहरण छात्रों के पूर्व अनुभव पर आधारित होने चाहिए।
(iv) उदाहरण की भाषा सरल एवं स्पष्ट होनी चाहिए।
(v) उदाहरणों में विविधता होनी चाहिए।
(vi) पाठ के अन्दर उदाहरणों में बहुतायत नहीं होनी चाहिए।
(vii) उदाहरण छात्रों की मानसिक आयु व रुचि के अनुसार-होने चाहिए।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book