बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- गद्य एवं पद्य शिक्षण में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
गद्य एवं पद्य शिक्षण में निम्नलिखित अन्तर हैं -
गद्य एवं पद्य शिक्षण में अन्तर
क्रम | गद्य शिक्षण | पद्य शिक्षण |
1. | ज्ञानात्मक पाठ (Knowledge Lesson ) ज्ञान वृद्धि उद्देश्य | सौन्दर्यानुभूति पाठ (Appreciation Lesson ) सराहनात्मक अथवा सौन्दर्यानुभूति उद्देश्य |
2. | शब्दार्थ व्याख्या, शब्द भण्डार में वृद्धि (विविध प्रणालियों द्वारा ) | शब्दार्थ व्याख्या (नकारात्मक उत्तर- आने पर तुरन्त अर्थ स्वयं बताना) |
3. | विचार विश्लेषण | भाव पक्ष व कला पक्ष की सराहना (पद्य में गद्य की अपेक्षा अधिक साहित्य सौष्ठव रस, छन्द, अलंकार) |
4. | विचार ग्रहण (विचाराभिव्यक्ति) | भाव ग्रहण (भावाभिव्यक्ति) |
5. | बौद्धिक विकास पर बल | भावात्मक विकास पर बल |
6. | विचार विश्लेषणात्मक प्रश्न | भाव प्रस्फुटन कर्ता प्रश्न |
7. | एक बार आदर्श पाठ व अनुकरण पाठ सस्वर व एक बार मौन पाठ | तीन बार आदर्श पाठ अनिवार्य (भावानुकूल स्वर में ताल लय के साथ) |
8. | अभ्यासार्थ भाषा कार्य अत्यन्तावश्यक | अभ्यासार्थ भाषा कार्य अनावश्यक |
9. | शिक्षक कथन अनावश्यक | मुख्य भावात्मक स्थलों की व्याख्या शिक्षक द्वारा |
10. | समानान्तर उद्धरणों का बहुत कम प्रयोग | समानान्तर उद्धरणों का प्रयोग अत्यन्त आवश्यक |
11. | गृह कार्य ज्ञान वर्धक | गृह कार्य सौन्दर्यानुभूति पर आधारित |
|
अन्य पुस्तकें
लोगों की राय
No reviews for this book