|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- सहायक शिक्षण सामग्री की सीमाएँ बताइए।
उत्तर-
सहायक सामग्री की सीमाएँ - सहायक शिक्षण सामग्री की अनेकों विशेषताएँ होने के बावजूद उसकी कुछ अपनी सीमाएँ भी होती हैं। सहायक शिक्षण सामग्री का उपयोग एवं महत्त्व एक सीमा तक ही प्रभावी होता है यदि कोई शिक्षक यह समझे कि वह सिर्फ सहायक शिक्षण सामग्री का उपयोग करके ही अपना उद्देश्य पूरा कर सकता है तो यह उसकी भूल होगी।
क्योंकि सहायक शिक्षण सामग्री सिर्फ शिक्षण प्रक्रिया में सहायता ही कर सकती है कि पूरी शिक्षण प्रक्रिया की भूमिका निभा सकती है।
बिना यथोचित शिक्षण विधि के उपयोग के तथा विषय-वस्तु के ज्ञान के सहायक सामग्री कुछ भी नहीं कर सकती सहायक सामग्री तभी प्रभावी असर दिखा सकती है जब शिक्षण पूरी पाठ-योजना को भली-भाँति तैयार करके कक्षा शिक्षण कार्य करे।
सहायक सामग्री व्याख्या एवं स्वस्तीकरण को तो प्रभावी बना सकती है किन्तु व्याख्या एवं स्पष्टीकरण नहीं कर सकती वह छात्र के स्मृत्ति पटल पर स्थायी प्रभाव डाल सकती किन्तु स्मृति को प्रभावी नहीं। सहायक सामग्री कक्षा शिक्षण को रोचक प्रभावी एवं बोधगम्य बना सकती है। इस प्रकार सहायक सामग्री की अपनी कुछ सीमाएँ होती हैं इसके बावजूद वह शिक्षण के लिए महत्त्वपूर्ण होती है।
|
|||||










