लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा

बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2759
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- विद्यालयों में पर्यावरण की सुरक्षा हेतु अपनायी जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों पर प्रकाश डालिए।

उत्तर-

किसी भी कार्य में रुचि लेने एवं उसे लोकप्रिय बनाने में प्रतियोगिताओं का आयोजन एक उपयुक्त विधा है, क्योंकि इससे व्यापकता एवं निश्चित उद्देश्यों की प्राप्ति भी होती है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर पर्यावरण के क्षेत्र में इस विधा का वर्तमान में अच्छा उपयोग किया जा रहा है। अलग-अलग कक्षा के बालक या बलिकाओं, विद्यालय, महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के छात्रों एवं सामान्य व्यक्तियों के लिये विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन पिछले कुछ वर्षों से सम्पूर्ण देश में विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है।

संभागीय स्तर पर प्रतियोगिताओं की सूची - संभागीय स्तर पर प्रतियोगिताओं की सूची इस प्रकार है-

 

 

क्र.स.  प्रतियोगिता का नाम संभागीय स्तर पर आयोजन
1.
चित्रकला प्रतियोगिता प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिये।
2.
निबन्ध लेखन प्रतियोगिता हायर सेकेण्ड्री एवं महाविद्यालयों के छात्रों के लिये।
3.
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता उपरोक्त स्तर के लिये।
4.
प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता उपरोक्त स्तर के लिये।
5.
वाद-विवाद प्रतियोगिता उपरोक्त स्तर के लिये।
6.
पत्र- वाचन प्रतियोगिता विद्यालय तथा महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिये।
7.
फोटोग्राफी प्रतियोगिता जन सामान्य के लिये।
8.
नाटक प्रतियोगिता छात्रों एवं जन सामान्य के लिये।
9.
पोस्टर एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता उपरोक्त स्तर के लिये।
10.
स्लोगन प्रतियोगिता उपरोक्त स्तर के लिये।
11.
पर्यावरणीय विचार प्रतियोगिता जन सामान्य के लिये।
12.
कविता तथा गीत प्रतियोगिता सभी स्तर के लोगों के लिये।

इन सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन के प्रकारों में अनेक समानतायें तथा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में कुछ विशिष्टतायें हैं, जिन्हें हम निम्न प्रकार से स्पष्ट कर सकते हैं-

1. सभी प्रतियोगिताओं में समानतायें - सभी प्रतियोगिताओं में निम्न प्रकार की समानतायें पायी जाती हैं-

(i) प्रायोजक, आयोजक एवं संयोजक।
(ii) प्रतियोगिता की पात्रता।
(iii) वर्ग विभाजन
(iv) उत्तर देने या पढ़ने या बोलने की भाषा का माध्यम।
(v) तिथि या दिनांक।
(vi) समयावधि।
(vii) प्रतियोगिता के आवेदन का तरीका
(viii) नामांकन पत्र की व्यवस्था।
(ix) प्रतियोगियों के लिये यात्रा भत्ता, यदि कोई प्रावधान हो।
(x) फीस यदि ली जानी है।
(xi) परिणामों की घोषणा शीघ्रं या निश्चित समय में।
(xii) परिणामों का प्रकाशन ।
(xiii) पुरस्कार तथा प्रशंसा पत्रों का वितरण|

2. विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में विशिष्टतायें - सभी प्रतियोगिताओं की अपनी विशिष्टतायें होती हैं, जो निम्नलिखित हैं-

(i) प्रतियोगिता आयोजन करने का प्रकार या ढंग।
(ii) प्रतियोगिता के लिये विषय एवं पाठ्यक्रम|
(iii) प्रतियोगिता का मूल्यांकन।

पर्यावरणीय गतिविधियाँ - पर्यावरण के क्षेत्र में विभिन्न आयामों की जानकारी करने तथा उन पर विचार-विमर्श करने एवं फिर उसे प्रत्येक स्तर पर तथा प्रत्येक आयु वर्ग तक के लोगों तक पहुँचाने के लिये आज अनेक प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित हो रही हैं। इनका मूल संचालन भारत सरकार तथा राज्य सरकारों के पर्यावरण विभागों के निर्देशन तथा उनकी दिशा बिन्दुओं के आधार पर होता है। वित्तीय भार भी यह दोनों ही उठाती हैं। क्रियान्वयन का कार्य शैक्षिक संस्थायें, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थायें, नेहरु युवा केन्द्र, विश्वविद्यालयों के विभाग, स्काउट एवं गाइड्स की स्थानीय शाखायें, लायन्स एवं रोटरी क्लब आदि के द्वारा किया जाता है।

विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के लिये जो विभिन्न प्रकार की पर्यावरणीय गतिविधियाँ सम्भव हैं, वे निम्नलिखित हैं-

1. प्रकृति संरक्षण कार्य - प्रकृति संरक्षण के अन्तर्गत निम्नलिखित कार्य आते हैं-

(i) बड़े पैमाने पर पौधारोपण करना ।
(ii) जंगलों या वनों की सुरक्षा करना ।
(iii) प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना ।
(iv) जलाशयों की साफ-सफाई करवाना।

2. पर्यावरण का अध्ययन - पर्यावरण के अध्ययन में निम्नलिखित को सम्मिलित किया जाता है-

(i) शोध प्रोजेक्ट्स।
(ii) क्रियात्मक शोध।
(iii) पारिस्थितिकी स्थिति का प्रतिवेदन

3. पर्यावरणीय विचारों का आदान-प्रदान - पर्यावरणीय विचार-विनिमय के अन्तर्गत निम्नलिखित को सम्मिलित किया जाता है-

(i) सेमीनार।
(ii) विचार गोष्ठी ।
(iii) वैचारिक आदान-प्रदान।
(iv) कार्य गोष्ठियाँ

4. पर्यावरणीय जन जागृति कार्यक्रम - पर्यावरणीय जन जागृति कार्यक्रमों में निम्नलिखित को सम्मिलित किया जाता है-

(i) व्याख्यान
(ii) फिल्म
(iii) पारिस्थितिकी विकास शिविर।
(v) प्रशिक्षण कार्यक्रम।
(iv) प्रदर्शनियाँ।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book