लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

अध्याय-8 शिक्षा में संचार मीडिया एवं तकनीकी मीडिया

(Mass Media and Technological Media in Education)

प्रश्न- दूरदर्शन से क्या आश्य है भारत में दूरदर्शन की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कक्षा शिक्षण में इसका उपयोग बताइये।

अथवा
दूरदर्शन का अर्थ स्पषट करते हुए कक्षा शिक्षण में इसका महत्व की विवेचना कीजिए।

सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
दूरदर्शन से क्या तात्पर्य है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

दूरदर्शन
(Television)

शिक्षा के क्षेत्र में दूरदर्शन को बीसवीं शताब्दी का सफल वैज्ञानिक साधन माना जाता है। यद्यपि दूरदर्शन कार्यक्रम व्यापारिक तथा मनोरंजन की दृष्टि से प्रसारित होते रहे हैं और दर्शकों की अभिरुचि को बढ़ाते रहे हैं तथापि शिक्षा जगत में भी इसका महत्व कम नहीं है। 1950 ई. से ही विकसित देशों में दूरदर्शन का शैक्षिक प्रयोग होता रहा है। ग्रेट ब्रिटेन में बी. बी. सी. तथा अन्य दूरदर्शन चैनलों ने विद्यालयीय शिक्षा के लिए कार्यक्रमों का निर्माण कर प्रशंसनीय कार्य किया। इग्लैण्ड में दूरदर्शन का शैक्षिक प्रयोग केवल माध्यमिक विद्यालयों में ही नहीं बल्कि प्राथमिक व नर्सरी स्तर पर भी प्रभावशाली ढंग से होता रहा है। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका तथा अन्य विकसित देशों में शिक्षा के प्रत्येक स्तर पर शिक्षण सामग्री तथा शिक्षण माध्यम के रूप में दूरदर्शन का सफल प्रयोग होता रहा है।

विकसित देशों की अपेक्षा विकासशील देशों में दूरदर्शन को शिक्षा पर होने वाले व्यय में अतिरिक्त भार-स्वरूप माना जाता है, क्योंकि पिछले कुछ दशकों में दूरदर्शन के शैक्षिक प्रयोग से शिक्षा को सार्थक गुणात्मक या संख्यात्मक लाभ नहीं मिल सका है। बीसवीं सदी के अन्तिम दशक में सूचना क्रान्ति के फलस्वरूप दूरदर्शन शिक्षा का लोकप्रिय माध्यम अवश्य बन गया है तथा दूरस्थ शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा व औपचारिकेतर शिक्षा का यह महत्वपूर्ण और मूल्यवान माध्यम सिद्ध हुआ है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book