लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- प्रणाली उपागम का क्या अर्थ है? प्रणाली उपागम के लाभ बताइए।

उत्तर-

शैक्षिक तकनीकी - "उपागम वास्तव में गैस्टाल्टवादी मनोविज्ञान के सिद्धान्तों पर आधारित है। इसके अनुसार शैक्षिक व्यवस्था या शैक्षिक प्रणाली को चार प्रमुख तत्वों में वर्गीकृत किया जा सकता है-

क्रम संख्या प्रमुख तत्वों का वर्ग
1. अदा (Input)
2. प्रक्रिया (Process)
3. प्रदा (Output)
4. पर्यावरण सन्दर्भ (Environmental Context)

1. अदा - का अर्थ है वे सभी व्यवहार या क्षमताएँ जो किसी शैक्षिक व्यवस्था में शिक्षण कार्य शुरु करते समय शिक्षक एवं छात्रों के माध्यम से मिलती हैं।

2. प्रक्रिया - प्रक्रिया का तात्पर्य है वे सभी कार्य जिनकी मदद से अदा पर उपलब्ध व्यवहारों में परिवर्तन किया जाता है।

3. प्रदा - से तात्पर्य उस व्यवहार से है जिसे प्राप्त करने के लिए प्रणाली को निर्मित किया जाता है।

4. पर्यावरण सन्दर्भ - पर्यावरण के उन तत्वों को कहा जाता है जिनसे यह प्रणाली प्रभावित होती है।

शैक्षिक तकनीकी तृतीय के प्रयोग से शैक्षिक समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रणाली विश्लेषण किया जाता है। जिससे कि सम्पूर्ण शैक्षिक प्रक्रिया को सुधारने का प्रयास किया जाता है।

प्रणाली विश्लेषण के लाभ - यह उपागम क्रिया प्रणाली को इस प्रकार से नियोजित व संगठित करता है जिससे शक्ति और साधनों के अपव्यय को रोकते हुए, सीमित साधनों की सहायता से शैक्षिक उददेश्यों की प्राप्ति अधिक से अधिक हो सके। इसके लिए इस उपागम में शिक्षा को एक ऐसी प्रणाली माना गया है जिसमें शिक्षा के कुछ तत्व अदा (input) के रूप में कार्य करते हैं इन तत्वों को एक ऐसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जिसके प्रतिफल प्रदा (output) के रूप में मिलते हैं। ये सभी तत्व एक प्रकार के शैक्षिक व भौतिक वातावरण से गुजरते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book