लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- आभासी शिक्षा क्या है?

अथवा
आभासी शिक्षा किसे कहते हैं?

उत्तर-

आभासी शिक्षा

 

आभासी शिक्षा, ऐसी शिक्षा होती है जिसमें शिक्षक तथा छात्र एक-दूसरे से मीलों दूर होते हुए भी इलेक्ट्रानिक उपकरणों की सहायता से एक-दूसरे को देखकर, सुनकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। आभासी शिक्षा, औपचारिक शिक्षा के विकल्प के रूप में प्रयोग की जाती है। आभासी शिक्षा पूर्णतः इलेक्ट्रानिक उपकरणों तथा इंटरनेट पर आधारित होती है।

आभासी शिक्षा को अंग्रेजी में Virtual Education कहते हैं। इसे वर्चुअल इसलिए कहते हैं क्योंकि ये कागज पर न होकर केवल इंटरनेट पर दिखाई देती है।

आभासी शिक्षा के शिक्षण कक्ष अवास्तविक होते हैं जिसमें छात्र तथा शिक्षक परस्पर तथा प्रत्यक्ष रूप से एक-दूसरे के निकट नहीं होते हैं। छात्र अपने घर में बैठकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से वास्तविक कक्षा का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए छात्र कम्प्यूटर, लैपटॉप, टेबलेट या मोबाइल द्वारा इंटरनेट से जोड़ कर आपस में एक ही समय में सम्पर्क स्थापित करते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book