लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

अध्याय-17 आभासी कक्षा

(Virtual Classroom)

प्रश्न- आभासी विश्वविद्यालय से आप क्या समझते हैं? इसके लाभ बताइये।

उत्तर-

आभासी विश्वविद्यालय
(Virtual University)

आभासी विश्वविद्यालय, ग्लोबल विलेज, लर्निंग समुदाय का आधुनिक रूप है। ग्लोबल विलेज लर्निंग इन्सेट का सबसे पुराना समुदाय है जो वेब आधारित शिक्षा में अग्रणी है। सन् * 1995 से 2 मिलियन विद्वान 128 देशों से ग्लोबल विलेज कैम्पस की class लेते आ रहे हैं। इन विद्वानों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी शिक्षा को पूरा कर रहे हैं।

आभासी विश्वविद्यालय एक ऐसी परिस्थिति को इंगित करता है जो इण्टरनेट पर उच्च शिक्षा का प्रबन्ध करता है। इनमें से कुछ संस्थाएँ वास्तविक रूप से आभासी हैं। आभासी विश्वविद्यालय विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा उनसे सम्बन्धित संस्थाओं एंव विभागों से जुड़कर अपना स्वरूप ग्रहण करता है एवं इण्टरनेट के माध्यम से विभिन्न विश्वविद्यालयों, संस्थाओं एवं विभागों से सम्बद्ध होकर इण्टरनेट के द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्स उपलब्ध कराता है। बहुत सी दूसरी भी वास्तविक संस्थायें है जिनका कानूनी प्रारूप है फिर भी वे आभासी है क्योंकि इन संस्थाओं के कोर्स केवल इण्टरनेट पर ही उपलब्ध है। जैसे virtual ग्लोबल विश्वविद्यालय जर्मनी।

आभासी शब्द का आभासी विश्वविद्यालय में दो स्वरूप हैं प्रथम स्वरूप संस्थागत है जो आभासी संस्था और आभासी इण्टरप्राइजेज जैसे शब्दों से परिलक्षित होता है। दूसरा स्वरूप निर्देशात्मक माध्यम है। आभासी माध्यम का प्रयोग उच्च शिक्षा के लिए होता है। जहाँ कोर्स को इण्टरसेट के माध्यम से छात्रों को उपलब्ध कराया जाता है। यह भी ध्यान देने योग्य हैं कि इस प्रकार पढ़ाई अथवा अध्ययन के लिए आभासी का ऐसा स्वरूप होना चाहिए जो अलग न हो। यदि छात्र आभासी कोर्स के द्वारा अध्ययन करते हैं तो वे वास्तविक रूप से अपनी डिग्री के लिए कार्य करते है एवं अध्यापक जो इन पाठयक्रमों को अध्ययन की तैयारी कराते हैं, वे वास्तव में इस कार्य में अपना पूरा समय देते हैं।

आभासी विश्वविद्यालय की अध्ययन प्रणाली

विश्वविद्यालय का न तो कोई भवन होता है और न ही कोई कैम्पस। विद्यार्थी अपने घर पर कम्प्यूटर पर इन्टरनेट के माध्यम से अध्ययन करते हैं। विद्यार्थी को विश्वविद्यालय में प्रवेश करके भी विश्वविद्यालय शिक्षा प्राप्त करने का आभास अपने घर में रहकर ही करता है। आभासी शिक्षा हेतु प्रायः एक पर्सनल कम्प्यूटर और इण्टरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है जिसके माध्यम से विद्यार्थी आभासी विश्वविद्यालय में प्रवेश करता है और वे उसी तरह से पढ़ाई करते हैं एवं अन्य शैक्षणिक कार्य करते हैं जो अन्य विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य करते हुए विद्यार्थी करते है। कुछ आभासी विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को पढ़ने की स्वतंत्रता देते हैं। अर्थात् 24 घंटे पढ़ सकते है जब चाहे धीमी अथवा तेज गति से अध्ययन कर सकते हैं। यह छात्र की इच्छा पर निर्भर करता है। इस प्रकार शिक्षण लाभदायक हो सकता है, किन्तु यदि विद्यार्थी नियमित नहीं है तो वह अकेलापन का अनुभव कर सकता है। इस प्रभाव को कम करने के लिए दूसरे आभासी विश्वविद्यालय अन्य पारम्परिक विश्वविद्यालयों की भाँति ही समय का प्रबन्ध, कोर्स को समेस्टर में विभाजित करके, पाठ्यक्रम को साप्ताहिक स्वरूप में अध्ययन, गृह कार्य प्रति सप्ताह देनें आदि का प्रबन्ध करते हैं। उदाहरण के लिए 'VGU's स्नातक कोर्स 'international master of business informatics' (MB) यह परास्नातक पाठ्यक्रम सूचना तकनीकी एवं प्रबन्ध में है। इस पाठ्यक्रम को चार सेमेस्टर में पूरा किया जाता है। इस पाठयक्रम के विद्यार्थी पूर्णकालिक होते हैं। हर कोर्स का लेक्चर अथवा साप्ताहिक आभासी कक्षा का आयोजन होता है। इसके बाद विद्यार्थी गृह कार्य लेते हैं उदाहरण के लिए जैसे अभ्यास करना, कुछ प्रश्नों की व्याख्या करना, केस का अध्ययन करना तथा स्वयं की परीक्षा देना इत्यादि। शिक्षण में किये गये कार्यों का शिक्षक तुरन्त परिणाम देते हैं। एक सप्ताह पश्चात् पुनः इस प्रक्रिया को दोहराया जाता है।

आभासी विश्वविद्यालय के लाभ

आभासी विश्वविद्यालय में अध्ययन करना तकनीकी पसन्द लोगों के लिए है। बहुत से आभासी पाठ्यक्रम कला की अपेक्षा इंजीनियरिंग एवं विज्ञान के क्षेत्र में ही उपलब्ध हैं। MBI पाठयक्रम इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

आभासी विश्वविद्यालय अध्ययन करने के पश्चात भी विद्यार्थियों के प्रश्नों को हल करने में सहायक होते हैं। आभासी विश्वविद्यालय के माध्यम से विद्यार्थी नौकरी करते हुए भी अपनी शिक्षा पूरी कर सकता है। आभासी विश्वविद्यालय चूँकि 24 घंटे एवं 365 दिन का विद्यालय है अतः विद्यार्थी किसी भी समय अपनी कक्षा से इण्टरनेट के माध्यम से जुड़ सकता है। आभासी विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा प्राप्त करना अपेक्षाकृत कम खर्चीला है। आभासी पाठ्यक्रम अपेक्षाकृत लचीली होता है। यह कोर्स उनके लिए सही है जो लचीलेपन को पसन्द करते हैं। फिर भी इस लचीलेपन को समय सीमा और नियत तारीख से बन्धित किया जाता हैं। विद्यार्थी जो पूर्णकालीन अथवा अंशकालीन रूप से कार्य करते हैं वे शाम को या सप्ताह के अंत में बिना विश्वविद्यालय अथवा कालेज गये अपने कार्य को पूरा कर सकते हैं, अध्ययन कर सकते हैं।

आभासी विश्वविद्यालय के प्रमुख केन्द्र

बहुत से विश्वविद्यालय जो वास्तविक हैं, ये अपनी आभासी शाखाओं अथवा आभासी पाठ्यक्रम को उपलब्ध कराते हैं। विशिष्ट आभासी विश्वविद्यालय की सीमित सूची अथवा तालिका निम्नलिखित है-

1. Canadian Virtual University,
2. Rasmuseen collage,
3. Micigan Virtural University
4. Syrian Virtual University'
5. Vertual Global University (VGU)
6. Vertual University of Pakistan
7. Punjab University, Indian
8. Amerian International University, Bangladesh.

उपरोक्त आभासी विश्वविद्यालय के अतिरिक्त भी कुछ संस्थायें हैं जो ध्यान देने योग्य हैं। उनमें से कुछ निम्नांकित हैं-

1. Distance Education,
2. Syrian Vertual University,
3. Master of Business Informatics.
4. Vertual Global University,
5. Vertual University of Pakistan
6. Autonomous University,
7. Vertual Education,

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book