|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्यसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- इण्टरनेट पर कौन-कौन सी प्रमुख सेवाएँ उपलब्ध हैं?
उत्तर-
इण्टरनेट पर उपलब्ध सुविधाएँ
(Facilities available on Internet)
इण्टरनेट पर निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं -
1. सम्प्रेषण (Communication) - इण्टरनेट पर सम्प्रेषण ऑन लाइन अथवा ऑफलाइन हो सकता है। जब इण्टरनेट के कुछ उपयोगकर्ता सिंगल सर्वर से कनेक्ट करते हैं अथवा उसी समय ऑनलाइन सेवा से कनेक्ट करते हैं तो वे 'ऑनलाइन चैट' में सम्प्रेषण कर सकते हैं। यह वास्तव में एक कमरे में कई व्यक्तियों के एक-दूसरे के साथ बात करने जैसा है। इण्टरनेट के उपयोगकर्ता एक- दूसरे को ई-मेल भेज सकते हैं जिसे प्राप्तकर्ता द्वारा उस समय पढ़ा जा सकता है जब उपयोगकर्ता को समय मिले। यह ऑफलाइन सम्प्रेषण होता है।
2. डेटा रीट्रीवल (Data Retrieval) - आँकड़ों की उपलब्धता उपयोगी डेटा रीट्रीवल हेतु एक आवश्यक पूर्व वाँछनीयता है। इण्टरनेट पर बड़ी संख्या में डेटाबेस उपलब्ध होते हैं। इन्हें वाणिज्यिक रूप से रन डेटा प्रदाताओं द्वारा तथा व्यक्तियों या विशेष हित रखने वाले समूहों द्वारा एक साथ रखा जाता है। ऐसे डेटा के रीट्रीवल हेतु उपयोगकर्ता इण्टरनेट सर्वर के पते को जानना चाहता है। विभिन्न डेटा बेसेस को खोजा जाना होता है तथा सूचना की जरूरत होती है। इण्टरनेट के पास नवीनतम सूचनाएँ उपलब्ध होती है क्योंकि सभी आँकड़े विश्व भर में भेजे जाते हैं।
3. डेटा का प्रकाशन (Publishing of Data) - डेटा प्रकाशन एक नया अवसर है जिसे इण्टरनेट सम्भव बनाता है। सूचना जिसे अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराना आवश्यक होता है, उसे विशिष्ट पतों पर अग्रसारित किया जा सकता है, यूजनेट साइट को पोस्ट किया जा सकता है या विशेष साइट में डिस्पले पर रखा जा सकता है।
|
|||||










