|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्यसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- इण्टरनेट क्या है?
उत्तर-
इण्टरनेट
(Internet)
विश्व के बड़ी संख्या में कम्यूटरों के संजाल को इण्टरनेट कहा जाता है। इसमें बहुत बड़ी संख्या में कम्यूटर तथा उपयोगकर्ता आते हैं। शब्द इण्टरनेट को संक्षेप में अन्तर सम्बद्ध संजाल के रूप में जाना जा सकता है। विश्व का आकार छोटा हो रहा है। वैश्विक सम्प्रेषण सुविधाओं ने विश्व को ऐसा बना दिया है कि यह छोटा लगने लगा है। इण्टरनेट ने मानव जीवन को अत्यधिक प्रभावित किया है।
इण्टरनेट एक आच्छादन (Umbrella) पद है जो असंख्य संजाल एवं सेवायें सुपर नेटवर्क में शामिल होती हैं, को समाहित किए हुए वैश्विक कम्यूटर नेटवर्क है। इसकी शुरूआत 1960 दशक में यू. एस. सरकार रिसर्च कान्ट्रेक्ट के अधीन वैज्ञानिकों द्वारा की गयी थी। यह शोध परिणामों को जानने के अकादमिक संस्थानों हेतु एक कड़ी बन गया।
इण्टरनेट का उपयोग उतना सुरक्षित हो सकता है जितना कम्पनी चाहती है। यह सूचनाओं के संरक्षण हेतु समुचित उपकरणों तथा प्रक्रियाओं को रखता है।
इण्टरनेट एक सूचना सेवा की तरह है। यह ई-मेल, बुलेटिन बोर्ड, सूचना रीट्रीवल सेवाओं, फाइल, डाइरेक्टरीज तथा डेटाबेस को विश्वभर में पहुँचाता है।
|
|||||










