|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्यसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- बुकमार्किंग क्या है? बुकमार्किंग कैसे कार्य करती है? बुकमार्किंग का उपयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर-
बुकमार्किंग वेबसाइट के पेज को टैग करने की प्रक्रिया है, सोशल मीडिया पोस्ट को अपने ब्राउजर बुकमार्क करने के लिए विभिन्न प्रकार की प्लेटफार्म सुविधाओं का उपयोग किया जा सकता है। यह एक प्रकार की ऑनलाइन प्रक्रिया है। इसलिए आप उन्हें इंटरनेट कनेक्शन वाले "किसी भी उपकरण से कहीं पर भी एक्सेस करने में सक्षम होंगे। सोशल मीडिया के लिए बुकमार्किंग साइट सरल संसाधनों के रूप में शुरू हुई। आज यह विविध और गतिशील ऑनलाइन समुदाय है जहाँ पर उपयोगकर्ता चर्चा के अलावा साझा प्रासंगिकता के आधार पर समूह को विकसित करते हैं।
बुकमार्क की जाने वाली साइटों में चर्चा के विषयों को विशिष्ट थ्रेडस में व्यवस्थित किया जाता . है। जहाँ पर उपयोगकर्ता अपने लिए दिलचस्प सामग्री का अनुसरण करता है। इन साइटों में लिंक चर्चा और ज्ञान साझाकरण शुरूआती बिंदु हैं जो कि सोशल साइट्स को सोशल मीडिया खोजने और संभावित प्रभावशाली लोगों के साथ नेटवर्किंग के लिए एक उत्कृष्ट रूप से स्थान बनाता है।
सोशल मीडिया के विकास को गति प्रदान करने तथा सामग्री की अवधि को सरल बनाने के लिए यह मुख्य रूप से एक शानदार तरीका है। अधिकांश सोशल बुकमार्किंग साइट्स ऐसी है जो कि कंपनियों और बिजनेस लीडर्स को यह देखने की अनुमति देती हैं कि कौन से विषय मुख्य रूप से ऐसे हैं जो कि लोकप्रिय होने के साथ हाल के हैं या फिर किसी विशिष्ट मुद्दे से जुड़े हैं।
किसी भी विशेष शब्द या फिर वाक्यांश खोज करके बुकमार्क के माध्यम से खोजना सम्भव : बुकमार्क करने वाली साइटें सोशल मीडिया को यह अनुमति देती है जिसे वे देखना या फिर साझा करना चाहते हैं। इतना ही नहीं बल्कि बुकमार्क करने वाली साइटें यह देखना, आसान बनाती हैं कि किसी विशेष उद्योग में क्या लोकप्रिय है जैसे कि आपकी कम्पनी फैशन के क्षेत्र में हो तो आप देखते हैं कि लोग फैशन में किस बारे में बात कर रहे हैं तथा क्यूरेटेड सामग्री को प्रकाशित करते हैं और अपने दर्शकों को दिखाते हैं कि आप कितने अप-टू-डेट हैं।
बुकमार्किंग साइट्स अन्य प्रासंगिक सामग्री के माध्यम से बैकलिंक्स को अर्जित करती है और संभवित सहयोगियों के साथ बातचीत करके ब्रांड की पहुँच को विस्तार करना आसान बनाती है।
|
|||||










