लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध

बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2755
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- भारत में पर्यटन से संबंधित चुनौतियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर-

भारत में पर्यटन से संबंधित चुनौतियाँ
(Challenges Facing Tourism in India)

(1) अवसंरचना संबंधी चुनौतियाँ (Infrastructure roadblocks) – पर्यटन अवसंरचना एक गंतव्य के सृजन हेतु क्षेत्रीय स्तर पर सामंजस्यपूर्ण तरीके से कार्य करने वाली परिवहन, सामाजिक और पर्यावरणीय अवसंरचना की एक आपूर्ति श्रृंखला है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजारों से आगंतुकों का एयरपोर्ट, प्रमुख सड़कों एवं रेलवे के माध्यम से ठहरने के लिए कमरों (होटलों) तक पहुँचना शामिल है। इसके साथ ही इसमें आगंतुकों को आकर्षित करने वाली प्रदर्शनियों, कार्यक्रमों और सेवाओं हेतु भौतिक संरचनाएँ तथा राष्ट्रीय उद्यानों, समुद्री उद्यानों एवं अभ्यारण्यों जैसी पर्यावरणीय अवसंरचना के साथ-साथ आगंतुक सुविधाएँ भी शामिल होती हैं।

2. पर्यावरणीय चिंताएँ (Environmental concerns) - प्राकृतिक और मानव निर्मित पर्यावरण की गुणवत्ता पर्यटन हेतु आवश्यक है। पर्यावरण के साथ पर्यटन का जटिल संबंध है। इसमें विभिन्न गतिविधियाँ शामिल होती हैं जो पर्यावरण को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकती हैं। पर्यटन के विकास का नकारात्मक प्रभाव धीरे-धीरे उन पर्यावरणीय संसाधनों को नष्ट कर सकता है जिस पर यह निर्भर होता है। पर्यटन न केवल जलवायु परिवर्तन में योगदान देता है, बल्कि इससे पूर्णत; प्रभावित भी होता है। जलवायु परिवर्तन के कारण आपदाएँ, तूफान और गंभीर मौसमी घटनाओं की आवृत्तियों में वृद्धि हो सकती है, जो प्रभावित क्षेत्रों में पर्यटन पर विनाशकारी प्रभाव उत्पन्न कर सकते हैं। पर्यटन के कुछ अन्य प्रभावों में सूखा, रोग, हीट बेब्स, तीव्र बाढ़ (उदाहरण- उत्तराखंड बाढ़), भूस्खलन, नदियों और महासागरों में प्लास्टिक के कचरों में वृद्धि आदि शामिल हैं।

3. संसाधन संबंधी चिंताएँ (Resources concern) - पर्यटकों की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले पेशेवरों का अभाव। भारत में हजारों अतुल्य पुरातात्विक स्थल हैं जिनके जीर्णोद्धार एवं रख-रखाव की आवश्यकता है।

विखंडित नीतियाँ एवं कार्यक्रम (Fragmented policy and programs) एक समग्र व्यापक पर्यटन नीति का अभाव है। इससे संबंधित कार्यक्रम अनेक मंत्रालयों द्वारा चलाए जाते हैं, जिस कारण पर्यटन से संबंधित विषयों पर राज्य और केंद्र के मध्य विवाद भी उत्पन्न होता है।

4. सामाजिक-आर्थिक चिंताएँ (Socio-economic concerns) - हिंसा (Violence) - पर्यटकों पर प्रायः हमला होने से यह एक विकर्षी कारक बन गया है। भारत में अफ्रीकियों के खिलाफ हुई हालिया अमानवीय हिंसा एक गंभीर घटना है। विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा के मामलों में यह सत्य है (गोवा में जर्मन लड़की की हत्या और इसके पश्चात् मुकदमे की कार्रवाई)।

5. स्वास्थ्य संबंधी मानक (Health standards) - निम्न स्वच्छता मानक पर्यटकों के लिए एक बड़े अवरोधक के रूप में कार्य करते हैं। हाल ही में, भारत प्रवास के दौरान सुपरबग से संक्रमित एक अमेरिकी महिला की मृत्यु हो गई थी।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book