बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्धसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- पर्यटन के विभिन्न आयामों का वर्णन कीजिये।
उत्तर-
(Dimensions of Tourism)
(1) ऐतिहासिक (Historical) - अवकाश उद्देश्यों के लिए यात्रा करना बहुत कम लोगों के लिए आरक्षित अनुभव से विकसित होकर अब ऐसे अनुभव में बदल गया है जिसका आनंद अनेक लोग लेते हैं। ऐतिहासिक रूप से, यात्रा करने की क्षमता राजसी और उच्च वर्गों के लिए आरक्षित थी। प्राचीन रोमन काल से लेकर 17वीं शताब्दी तक, उच्च वर्गों के युवाओं को सम्पूर्ण यूरोप का "अँड टूर" करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था। मध्य युग में अनेक समाजों ने धार्मिक तीर्थयात्रा (भारत के इतिहास में अब तक का सबसे लोकप्रिय रूप) के प्रचलन को प्रोत्साहित किया। रेल यात्रा की निरंतर बढ़ती लोकप्रियता और ऑटोमोबाइल के विकास ने पर्यटन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
1952 में लंदन, इंग्लैंड से जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका और कोलंबो, श्रीलंका तक - प्रथम वाणिज्यिक हवाई उड़ानों और जेट युग के आने से पर्यटन में अत्यधिक तीव्रता आयीं। अनेक लोग इसे आधुनिक पर्यटन उद्योगा की शुरुआत मानते हैं। हालांकि, इतिहास में विभिन्न महत्वपूर्ण पड़ावों जैसे प्रथम विश्व युद्ध, महान आर्थिक मंदी और द्वितीय विश्व युद्ध के कारण इस उद्योग की वृद्धि में बाधा उत्पन्न हुई थी। इस शताब्दी की शुरुआत में 11 सितंबर, 2001 को न्यूयॉर्क शहर के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला (जिसे 9/11 के रूप में जाना जाता है), इराक युद्ध, भविष्य के संभावित आतंकवादी हमलों के खतरे और स्वास्थ्य संबंधी खतरे जैसे कि सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (SARS), बोवाइन स्पॉन्गिफॉर्म एनसेफेलोपैथी (BSE) और वेस्ट नील वायरस (WNV) जैसी वैश्विक घटनाओं के कारण अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं में कमी आई है। इसी समय पर्यटन उद्योग में बड़े पैमाने पर तकनीकी परिवर्तन हुए जैसे इंटरनेट के प्रयोग ने यात्री सेवाओं में क्रांति ला दी। 2000 के दशक में ऑनलाइन यात्रा बुकिंग में तीव्र वृद्धि हुई और 2014 तक विश्व की अग्रणी कम्पनी एक्सपेडिया ने होटल्स डॉट कॉम, द हॉटवायर ग्रुप, ट्रिवागो और एक्सपेडिया क्रूज शिप सेंटर जैसे ब्रांडों को शामिल कर अपना काफी विस्तार कर लिया था। एक्सपेडिया की कुल राजस्व आय 4.7 मिलियन डॉलर से अधिक है।
(2) सामाजिक और सांस्कृतिक (Social and cultural) - सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभाव, उस प्रभाव को प्रदर्शित करता है जो स्थानीय लोगों के जीवन में सामाजिक परिवर्तनो के संदर्भ में उत्पन्न होता है। इसमें कई प्रकार के प्रभाव जैसे कि कैसे लोकप्रिय संस्कृतियाँ अन्य को प्रभावित करती हैं, अवसंरचना में सुधार, पारंपरिक शिल्प और परम्पराओं का पुनरुत्थान, जीवनशैली में परिवर्तन, अंतर-सांस्कृतिक संचार में वृद्धि और समझ आदि में परिवर्तन सम्मिलित होते हैं। नकारात्मक प्रभाव बढ़ती अपराध दर, पारंपरिक संस्कृतियों का पतन, आदिम समाजों, उनकी संस्कृति तथा उनके संसाधनों का बाहरी लोगों द्वारा दोहन आदि के रूप में भिन्न-भिन्न हो सकते हैं।
(3) अंतर्राष्ट्रीय आयाम : पर्यटन और शांति (International dimensions Tourism and peace) - शांति स्थापना और सहायता समाधान की प्रक्रिया में पर्यटन महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकता है, संघर्ष के बाद के समाजों (prst-conflict societies) में पर्यटन के द्वारा शांति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने हेतु सामुदायिक संलग्नता एवं सशक्तिकरण, क्षमता निर्माण तथा प्रशिक्षण और सार्वजनिक/निजी क्षेत्र की साझेदारी महत्वपूर्ण कारक हैं। यह विश्वास और सद्भावना का वाहक होता है। सांस्कृतिक समझ अभिवृत्तियों (attitudes) में परिवर्तन ला सकती है और शांति का निर्माण कर सकती है। शांति निर्माण में पर्यटन की भूमिका गरीबी उन्मूलन, सांस्कृतिक संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण में इसके योगदान के माध्यम से भी हो सकती है।
(4) आर्थिक (Economic) - पर्यटन उद्योग मेजबान देश और पर्यटक के गृह देश, दोनों के लिए पर्याप्त आर्थिक लाभ उत्पन्न करता है। विशेष रूप से विकासशील देशों में, किसी क्षेत्र द्वारा स्वयं का प्रचार पर्यटन गंतव्य के रूप में करने का मुख्य उद्देश्य अनुमानित आर्थिक लाभ होता है।
|