लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध

बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2755
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध - सरल प्रश्नोत्तर

 

प्रश्न- पर्यटन को लोकप्रिय बनाने में भारत सरकार की भूमिका का विवेचन कीजिये।

उत्तर-

पर्यटन मंत्रालय, केंन्द्रीय सरकार की विभिन्न एजेन्सियों, राज्य सरकारों, केन्द्र शासित क्षेत्रों और निजी क्षेत्रों के बीच भारत में पर्यटन के विकास और बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में समन्वय स्थापित करने वाली तथा नीतियों और कार्यक्रमों को बनाने वाली शीर्ष एजेंसी है। मंत्रालय का मुखिया केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होता है। मंत्रालय का प्रशासनिक मुखिया सचिव, (पर्यटन) होता है जो महानिदेशक पर्यटन के रूप में भी काम करता है।

पर्यटन के महानिदेशक के पास देश के भीतर 20 कार्यालय, विदेशों में 14 कार्यालय और एक परियोजना 'स्काईंग' और पर्वतारोहण का भारतीय संस्थान 'गुलमर्ग', शीतकालीन खेल परियोजना (IISM) है।

केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के अन्तर्गत एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई 'भारतीय पर्यटन विकास निगम' तथा निम्नलिखित स्वायत संस्थान हैं-

(1) भारतीय पर्यटन और मात्रा प्रबंधन संस्थान (IITTM) एवं भारतीय जल क्रीड़ा संस्थान (इन्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट्स)

(2) राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं केटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद् एवं होटल प्रबंधन संस्थान।

पर्यटन मंत्रालय की भूमिका और कार्य

(1) विकास नीतियाँ, प्रोत्साहन वेतन, बाह्य सहायता, प्रोत्साहन, विपणन आदि के सभी नीतिगत मामले।

(2) भोजन बनाना तथा अन्य मंत्रालयों, विभागों, राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ समन्वय बनाना।

(3) मानव संसाधन विकास।
(4) प्रचार एवं विपणन।
(5) अनुसंधान, विश्लेषण, निगरानी तथा मूल्यांकन।
(6) कानून तथा संसदीय कार्य।
(7) सतर्कता मामले।
(8) होटल तथा रेस्तरांओं की स्वीकृति एवं वर्गीकरण।

(9) यात्रा एजेन्ट, अंतर्गामी यात्रा संचालक (इनबाउन्ड टूर ऑपरेटर) व पर्यटन परिवहन संचालक के लिए स्वीकृति लेना।

(10) गुणात्मक पर्यटन के लिए पर्यटन के आधारभूत ढाँचे का विकास करना इस मंत्रालय का मुख्य कार्य क्षेत्र है।

( 11 ) विभिन्न पर्यटन स्थलों व राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के परिपथों पर पर्यटन के विकास हेतु मंत्रालय के व्यय का 50% से अधिक खर्च किया जाता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book