|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्धसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
|||||||
बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम पर टिप्पणी लिखिये।
उत्तर-
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम
(इण्डियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉरपोरेशन IRCTC)
जहाँ तक रेलवे के टिकट कटाने का सम्बन्ध है, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने क्रांति ला दिया है। इंटरनेट आधारित रेल टिकट की बुकिंग इसके वेबसाइट के माध्यम से अथवा मोबाइल फोन के माध्यम से आज बहुत ही आसान हो गया है। टिकटों को रद्द करना या उसमें बदलाव लाना ऑनलाइन के इस्तेमाल से किया जा सकता है। आजकल आप अपने मोबाइल के माध्यम से या ऑनलाइन पी०एन०आर० की स्थिति जान सकते हैं।
फरवरी 2017 में नई रेलवे खानपान नीति को लागू किया गया जिसके अनुसार भोजन तैयार करने एवं उसके वितरण में भेद करते हुए पूरा करने के लिए आइ०आर०सी०टी०सी० को अनिवार्य बनाया गया है। भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने हेतु, आई०आर०सी०टी०सी० को नई रसोई बनाने एवं वर्तमान में उपलब्ध रसोई में सुधार करना है।
नई नीति की प्रमुख विशेषताएँ हैं-
1. सभी चलनशील (मोबाइल) इकाई पर खानपान की सेवा का आई०आर०सी०टी०सी द्वारा प्रबंधन करना है। आई०आर०सी०टी०सी द्वारा पुनः सौंपा गया पैंट्री कार का अनुबंध आँचलिक रेलवे द्वारा किया जाएगा।
2. आई० आर०सी०टी०सी० द्वारा नामित रसोई या स्वामित्व, संचालित और प्रबंधित रसोइयों से ही सभी खाना चलनशील (मोबाइल) इकाइयों को लेना होगा।
3. खानपान की सेवाओं के लिए किसी भी प्राइवेट लाइसेंस धारक को आई०आर०सी०टी०सी० सीधे आउटसोर्स नहीं करेगी या किसी अन्य को लाइसेंस नहीं देगी। आई० आर०सी०टी०सी० अपने पास मालिकाना हक रखेगी और वह इसके लिए जिम्मेवार होगी। यह जिम्मेवारी रसोई बनाने उसको चलाने तथा उसकी गुणवत्ता को बनाए रखने से संबंधित होगा।
4. ट्रेनों में खाने की सेवाओं के लिए आतिथ्य उद्योग से सेवाओं को देने के लिए आई०आर०सी०टी०सी काम पर रखेगी।
5. आँचलिक रेलवे के अंतर्गत विभागीय संचालन में चार मौलिक रसोइयाँ हैं। वह हैं क्षत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुम्बई सेंटल टर्मिनस, बल्हारशह और नागपुर। सभी A1 तथा A श्रेणी के स्टेशनों पर रसोई इकाइयाँ या जलपान गृह है। "जैसा है और जहाँ पर है" के आधार पर सभी जनआहार तथा सेल रसोईघर को आई०आर०सी०टी०सी० को सौंपा जाएगा।
'शुभ यात्रा' हाल ही में प्रारम्भ हुआ एक ऐसा कार्यक्रम है जो नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए है जिससे पूरे वर्षभर बुक की जाने वाली सभी टिकटों पर. वार्षिक फीस भर कर छूट का लाभ ले सकते हैं।
समस्या मुक्त ई-टिकट बुकिंग के लिए रोलिंग डिपोसिट स्कीम (RDS) है। यह यात्रियों को निगम के पास अग्रिम राशि जमा करके सीटें आरक्षित करने की अनुमति देता है।
(1) पर्यटन - आई०आर०सी०टी०सी० द्वारा घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए भ्रमण यात्राओं का आयोजन भी किया जाता है। भारत दर्शन, देश भर के महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को कवर करता है और विशेष रूप से बजट पर्यटकों के लिए ही तैयार किया गया है। इसी प्रकार विशेष लक्जरी ट्रैन जैसे पैलेस ऑन व्हीलस, रॉयल ओरिएन्ट एक्सप्रेस, स्वर्ण रथ, डेक्कन ओडिसी, रॉयल राजस्थान ऑन व्हीलस और बौद्ध सर्किट ट्रेन सभी पर्यटकों, विशेषकर विदेशी पर्यटकों के लिए उपलब्ध हैं।
(2) तत्काल आरक्षण - इस योजना के तहत, यात्री भारतीय रेलवे के इंटरनेट पोर्टल के माध्यम से अल्प समय में अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। बुकिंग का समय रोजाना सुबह 10 बजे से है। स्रोत स्टेशन से कोई भी यात्री गाड़ी प्रस्थान के एक दिन पहले तक टिकट बुक कर सकता है।
|
|||||











