लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध

बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2755
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TAAI) और इसकी गतिविधियाँ क्या हैं?

उत्तर-

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया
[Travel Agents Association of India (TAAD)]

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TAAI) का गठन वर्ष 1951 में 12 प्रमुख ट्रैवल एजेंटों के समूह द्वारा किया गया, जिन्होंने महसूस किया कि समय आ गया है कि भारत में यात्रा उद्योग के नियमन के लिए एक संघ बनाया जाए। इसका प्राथमिक उद्देश्य इस उद्योग से जुड़े लोगों के हितों की रक्षा करना, इस उद्योग की क्रमिक वृद्धि और विकास को प्रोत्साहन देना तथा यात्रा करने वाले लोगों के अधिकारों की रक्षा करना था। TAAI में सभी व्यावसायिक, नैतिक और गतिशील व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व होता है जो हमारे देश की यात्रा संबंधी गतिविधियों में शामिल हैं और इसे भारत में यात्रा और पर्यटन उद्योग की आवाज के रूप में मान्यता दी गई है। इसके सदस्यों की संख्या 2300 से अधिक हो गई है जो सक्रिय, संबद्ध, सहयोगात्मक हैं तथा इसके विदेशी सदस्यों में IATA द्वारा मान्यता प्राप्त ट्रैवल एजेंसियाँ; एयरलाइन्स और जनरल सेल्स एजेंसीज; होटल और टूर ऑपरेटर शामिल हैं; TAAI भारत का सबसे बड़ा ट्रैवल एसोसिएशन है।

TAAI का प्रयास इसके घटकों का निर्माण करना तथा इसकी वचनबद्धता निम्नलिखित के साथ है-

(1) जॉब ऑन हैंड पर उच्च स्तर के तकनीकी कौशल लागू करना।
(2) सेवा की उच्चतम गुणवत्ता प्रदान करना।
(3) मजबूत वित्तीय पैरामीटरों के अंदर जिम्मेदारी से कार्य करना।
(4) बाजार स्थल पर भरोसा और साख बनाए रखना।

(5) अपने मिशन को पूरा करना और परम्पराओं को समर्थन देने के साथ बदलाव को अपनाना।

TAAI के उद्देश्यों में इनके प्रति कार्य करना शामिल है-

(1) एक वचनबद्ध राष्ट्रीय सदस्यता।

(2) इसके प्रभाव का दायरा व्यापक बनाते हुए विवेकपूर्ण रूप से प्राधिकार सौंपना और क्षेत्र, चैप्टर तथा शहरी समितियों को जिम्मेदारियाँ देना।

(3) सभी स्तरों पर इसके कार्यों का पेशेवर प्रबंधन।

(4) एक सक्रिय और पूरी तरह तैयार सचिवालय जो सभी सदस्यों के लिए लाभकारी है-

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book