बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- 'गिल्ली-डंडा' खेल पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-
(Gilli-Danda)
यहाँ कुछ बच्चे गिल्ली-डंडा खेल रहे हैं। इनमें कुल चार लड़कियाँ व चार लड़के हैं। गिल्ली-डंडा एक प्राचीन खेल है। यह लगभग 2500 साल पुराना खेल है। गिल्ली-डंडा अधिकतर गाँवों और कस्बों में खेला जाता है। अंग्रेजी में गिल्ली-डंडा को टिपकैट, नेपाली में डंडी बियो, उड़िया में गुल्ली - बाड़ी, बंगला और असम में इंग्गुली, कन्नड़ में चिन्नी- डंडू तथा मराठी में विट्टी-दांडू कहते हैं। गिल्ली-डंडा एक सामूहिक खेल है। इसमें कम-से-कम दो खिलाड़ी होने चाहिए।

एक छोटी गिल्ली होती है जो पाँच-छह इंच लम्बी होती है। यह बेलनाकार होती है। लकड़ी के टुकड़े के दोनों सिरों को चाकू से छीलकर नुकीला करके गिल्ली बना ली जाती है। इसका डंडा दो- तीन फुट लम्बा होता है। डंडे के एक भाग से गिल्ली को उछालकर मारा जाता है। इस खेल के नियम बिल्कुल आसान हैं। खेल शुरू करने से पहले जमीन में दो इंच गहरा और चार इंच लम्बा एक गड्ढा खोदा जाता है। खिलाड़ी उस गड्ढे पर गिल्ली को रखकर डंडे से मारकर गिल्ली को दूर फेंकता है। दूसरे खिलाड़ी उसे लपकने के लिए तैयार खड़े रहते हैं। यदि गिल्ली लपक ली गई तो खिलाड़ी आउट हो जाता है। इसके अलावा यदि अन्य खिलाड़ी गिल्ली से डंडे पर निशान लगाने में कामयाब हो गए तो भी वह खिलाड़ी आउट हो जाता है।
|