लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2751
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- व्यक्तित्व को निर्धारित करने वाले प्रमुख तत्व कौन-कौन से हैं? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के निर्धारण में उसकी जन्मजात तथा अर्जित वृत्तियों, आदतों, स्थायी भाव, आदर्श तथा जीवन मूल्यों का ऑकलन किया जाता है। व्यक्तित्व के निर्धारण से जुड़े तत्व निम्नलिखित हैं-

1. शारीरिक तत्व - इसके अन्तर्गत व्यक्ति का रंग तथा शारीरिक स्वास्थ्य, बनावट आदि का अध्ययन किया जाता है।

2. वंशानुक्रमीय तत्व - व्यक्तित्व के निर्धारण में वंशानुक्रम का बहुत बड़ा योगदान होता है। इसके अन्तर्गत सामान्य प्रवृत्तियाँ, मूल प्रवृत्तियाँ, संवेग, स्नायुमण्डल, चालक आन्तरिक स्वभाव आदि आते हैं।

3. वातावरणीय तत्व - व्यक्तित्व पर वातावरण का प्रभाव देखने को मिलता है। आगबर्न तथा निमकॉफ के अनुसार - "व्यक्तित्व को प्रभावित करने में प्राकृतिक (भौतिक) वातावरण की उपेक्षा नहीं की जा सकती।" व्यक्तित्व के निर्धारण में पारिवारिक वातावरण, पास-पड़ोस का वातावरण, मित्र मण्डली व विद्यालय का वातावरण प्रमुख हैं।

4. सांवेगिक तत्व - संवेगों का व्यक्तित्व पर बड़ा असर पड़ता है।

5. लिंग तत्व -पुरुष तथा स्त्री में अन्तर होता है। पुरुष की शारीरिक बनावट उसे स्त्री से अधिक क्षमतावान बनाती है।

6. मानसिक तत्व - बुद्धि, कल्पना, तर्क शक्ति, प्रत्यक्षीकरण निर्णय शक्ति तथा स्मरण शक्ति किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को प्रभावित करते हैं।

7. सांस्कृतिक तत्व - सांस्कृतिक तत्व अर्जित होते हैं। यह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तान्तरित किये जाते हैं। व्यक्तित्व के निर्धारण में उसकी जातीय संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं।

8. सामाजिक तत्व - व्यक्ति जिस प्रकार के समाज में रहता है वह समाज उसके व्यक्तित्व पर अपना प्रभाव डालता है। अतः व्यक्तित्व के निर्धारण में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

9. खेल - खेल के मैदान में अलग-अलग सामाजिक, आर्थिक स्थितियों के बच्चे एक साथ मिलकर खेलते है। खेल के दौरान होने वाली परस्पर क्रिया का प्रभाव उनके व्यक्तित्व पर पड़ता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book