बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- शारीरिक शिक्षा के अन्तर्गत मनोरंजन के कौन-कौन से क्षेत्र आते हैं? स्पष्ट कीजिए।
अथवा
मनोरंजन के क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
शारीरिक शिक्षा मनोरंजक गतिविधियों के लिए विभिन्न अवसर प्रदान करती है जो शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा दे सकती है। शारीरिक शिक्षा के अन्तर्गत मनोरंजन के मुख्य क्षेत्र निम्न हैं-
(1) सामूहिक खेल - इसके अन्तर्गत वह खेल आते हैं जिसमें दो या दो से अधिक टीमें भाग लेती हैं। 'खिलाड़ी सामूहिक प्रयास से उच्च या श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करते हैं जैसे बास्केट बॉल, फुटबॉल, क्रिकेट हॉकी आदि।
(2) व्यक्तिगत खेल - इसके अन्तर्गत उन खेलों को रखा जाता है जिसमें खिलाड़ी व्यक्तिगत प्रयास से अपने कला कौशल का प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने का प्रयास करता है। ये खेल आत्म- अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और शारीरिक सहनशक्ति विकसित करने में मदद करते हैं। जैसे - टेनिस, गोल्फ, तैराकी, मुक्केबाजी, तीरंदाजी आदि।
(3) आउटडोर गतिविधियाँ - इसके अन्तर्गत लम्बी पैदल यात्रा, खेल, पर्वतारोहण आदि इस प्रकार की गतिविधियाँ प्रकृति और पर्यावरण के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करने में मददगार होती हैं।
(4) शारीरिक स्वास्थ्य गतिविधियाँ - इस प्रकार की गतिविधियाँ शक्ति, लचीलापन और सम्पूर्ण शारीरिक फिटनेस विकसित करने में मददगार होती हैं। इसके अन्तर्गत योग, भारोत्तोलन, व्यायाम आदि को शामिल किया जाता है।
(5) नृत्य और जिम्नास्टिक - नृत्य और जिम्नास्टिक मनोरंजन का एक क्षेत्र है। इसके अन्तर्गत विभिन्न परम्परागत तथा आधुनिक नृत्य को रखा जाता है। जिम्नास्टिक से शारीरिक चुस्ती व फुर्ती का प्रदर्शन किया जाता है। इस प्रकार की गतिविधियाँ शारीरिक फिटनेस, आत्म-अभिव्यक्ति व आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती हैं।
(6) मार्शल आर्ट - इसके अन्तर्गत कराटे, तायक्वान्डो और जूडो जैसी गतिविधियों को शामिल किया जाता है। इस प्रकार की गतिविधियों से अनुशासन, आत्मरक्षा तथा शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा मिलता है।
(7) मनोरंजक खेल - इसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों को रखा जाता है। लुका-छिपी, चोर-सिपाही, इलेक्ट्रानिक उपकरणों के माध्यम से खेले जाने वाले खेल आदि आते हैं। इनसे खिलाड़ी में सामाजिक, मनोवैज्ञानिक तथा शारीरिक कौशलों का विकास होता है।
|