लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2751
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- बच्चों के लिए खेल के महत्व पर प्रकाश डालिए।

अथवा
खेल बच्चों के लिए क्यों आवश्यक है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

बच्चों को क्रियाशील, स्वस्थ तथा प्रसन्न रखने के लिए खेल एक प्राकृतिक साधन है। जब बालक अपनी इच्छा से किसी खेल गतिविधि में भाग लेता है तो उसका प्राकृतिक रूप से शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, नैतिक व चारित्रिक विकास होता है।

खेल के माध्यम से बालक विश्व तथा अपने आपको समझने का प्रयास करता है। वह उन क्षमताओं और योग्यताओं का भी विकास करने का प्रयास करता है जो उसकी शिक्षा तथा भावी जीवन के लिए आवश्यक है। खेलों के माध्यम से छात्र में निम्न गुणों का विकास होता है-

(1) आत्मविश्वास,
(2) आत्मसम्मान की भावना,
(3) लचीलापन,
(4) आजादी,
(5) जिज्ञासा,
(6) चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के लिए तैयार रहना आदि।

शारीरिक खेल जैसे दौड़-भाग, साइकिल चलाना, कूदना आदि से बच्चों में निम्न गुणों का विकास होता है-

(1) स्वस्थ शरीर,
(2) चपलता,
(3) सहनशक्ति,
(4) समन्वय,
(5) सन्तुलन।

खेलों से बालकों का सामाजिक विकास होता है-

(1) आत्मअनुशासन,
(2) अभिव्यक्ति का गुण,
(3) भाषा का विकास,
(4) संस्कृति का ज्ञान,
(5) राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास,
(6) विश्व बन्धुत्व की भावना का विकास,
(7) मानव सेवा की भावना का विकास,
( 8 ) सहयोग की भावना का विकास,
(9) सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना आदि।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book