बी ए - एम ए >> बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- मनोरंजनात्मक धारणा (Recreational Theory) का शारीरिक शिक्षा तथा खेलों में क्या महत्व है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
लेजारस, लार्ड केम्स तथा जी.टी.डब्ल्यू. पैट्रिक को मनोरंजनात्मक धारणा का समर्थक माना जाता है। इनके अनुसार खेल एक मनोरंजन है तथा खेल को व्यक्ति के लिए आवश्यक माना गया है। शारीरिक श्रम व मानसिक श्रम करने के बाद जब व्यक्ति अपने आपको थका महसूस करता है तो वह उस खेल की ओर अपनी रुचि दिखाता है जिससे उसे आनन्द की अनुभूति हो। आनन्द की अनुभूति से उसकी थकान दूर हो जाती है तथा उसमें नई शक्ति प्रवाहित होने लगती है।
|