लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 चित्रकला

बीए सेमेस्टर-4 चित्रकला

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2750
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-4 चित्रकला - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- इन्द्रियों के आधार पर कला को कितने भागों में विभाजित किया जा सकता है?

उत्तर-

कलाओं का वर्गीकरण अलग-अलग युगों तथा देशों में अलग-अलग विधियों से होता रहा है। रसास्वादन में सहायक इन्द्रियों के आधार पर भी कलाओं का वर्गीकरण किया गया है। जिन कलाओं के संवेदन श्रवणेन्द्रिय द्वारा ग्रहण किये जाते हैं उन्हें 'श्रव्य (Auditory) कलाएँ कहा गया है  काव्य, गीत एवं वाद्य इसी कोटि की हैं। जिन्हें नेत्रेन्द्रिय द्वारा ग्रहण किया जाता है उन्हें 'दृश्य' (Visual) कलाएँ कहते हैं। चित्र, मूर्ति, स्थापत्य तथा नृत्य इसी वर्ग में रखे गये हैं, किन्तु नृत्य में एक अन्य अनुभव भी विशेष महत्वपूर्ण होता है जो हमारी माँसपेशियों की गति से सम्बन्धित है। किसी को नृत्य करता हुआ देखकर हमारे शरीर के अंगों में जो थिरकन होने लगती है, उसका कारण माँसपेशियों के संवेदन हैं। अतएव नृत्य कला का सबसे अलग एक विशेष वर्ग बन गया है।

उक्त वर्गीकरण को निम्नलिखित आरेख द्वारा भी जान सकते हैं-

2750_25

 

परन्तु यह वर्गीकरण अन्तिम रूप से पूर्ण नहीं माना गया है। एक कला की विशेषतायें किसी दूसरी कला में भी मिल सकती हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book