लोगों की राय

प्राचीन भारतीय और पुरातत्व इतिहास >> बीए सेमेस्टर-4 प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति

बीए सेमेस्टर-4 प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2745
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-4 प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- काकतीय शासक प्रतापरुद्र ने अपने अधीनस्थों के विद्रोह का दमन किस प्रकार किया?

उत्तर-

वारंगल पर हुए मुसलमानों के आक्रमणों से विचलित काकतीय नरेश प्रतापरुद्र को उसके अधीनस्थों ने दुर्बल शासक समझकर विद्रोह करना आरम्भ कर दिया। कुछ वर्षों पहले विजित कायस्थ - प्रमुख तथा नेल्लोर के तेलुगूचोड काकतीय आधिपत्य से हटकर स्वतन्त्र हो गये। मुसलमानों के वारंगल से बाहर जाते ही प्रतापरुद्र ने कोंकण के नेतृत्व में अपनी सेना गंडिकोट के कायस्थ - प्रमुख मल्लिदेव पर आक्रमण के लिये भेजी। मल्लिदेव इस युद्ध में मारा गया तथा गंडिकोट पुनः काकतीय आधिपत्य में सम्मिलित कर लिया गया।

इसके बाद प्रतापरुद्र ने नेल्लोर के तेलुगूचोडों को पुनः अपने अधीनस्थ करने की योजना बनाई। संयोगवश इसी बीच सुल्तान अलाउद्दीन ने सुन्दरपाण्ड्य की याचना पर वीरपाण्ड्य के विरुद्ध छेड़े जाने वाले अभियान के लिये प्रतापरुद्र से सैनिक सहायता माँगी। पाण्ड्य राज्य से काकतीय राज्य को भी बड़ा खतरा बना रहता था। अंतः प्रतापरुद्र ने अपनी सेना के साथ मदुरा के विरुद्ध अभियान किया।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book