प्राचीन भारतीय और पुरातत्व इतिहास >> बीए सेमेस्टर-4 प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति बीए सेमेस्टर-4 प्राचीन इतिहास एवं संस्कृतिसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-4 प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- वरगुण प्रथम की सांस्कृतिक उपलब्धियों को संक्षेप में बताइए।
उत्तर-
वरगुण प्रथम की सांस्कृतिक उपलब्धियाँ
वरगुण प्रथम पाण्ड्य राजवंश का महान एवं सफलतम शासक सिद्ध हुआ। उसने अपने शासनकाल में अनेक सामरिक एवं प्रशासकीय सफलताएँ प्राप्त करने के साथ-साथ सांस्कृतिक उपलब्धियाँ भी हासिल कीं। उसके वेलविक्कडि लेख से ज्ञात होता है कि उसने अपने शासनकाल में विविध प्रकार के दान, पुण्य, यज्ञ आदि अनुष्ठानों का विधान किया। उसने करवंडपुरम् के एक दुर्ग का निर्माण कराया। कांजीवाप्पेरूर नामक स्थान पर उसने एक विशाल विष्णु मन्दिर का निर्माण कराया था। इस उपलक्ष्य में उसने 'परमवैष्णव' की उपाधि धारण की। उसने कुछ विशाल एवं भव्य शिव मन्दिरों का भी निर्माण कराया। इन निर्माणात्मक कार्यों से उसकी धार्मिक अभिरुचि का ज्ञान होता है। वह कला और साहित्य का संरक्षक होने के साथ-साथ विद्या-प्रेमी तथा विद्वानों का संरक्षक सम्राट भी था। विद्यानुरागी तथा विद्वानों का महान संरक्षक होने के कारण ही उसे 'पांडितवत्सल' के विरुद्ध से भी विभूषित किया गया था।
|