बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञान बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञानसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- अधिगम असमर्थता के जैविक कारकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
अधिगम असमर्थता के जैविक कारक – कुछ ऐसे अध्ययन हुए हैं जिनके आधार पर यह कहा जा सकता है कि अधिगम असमर्थता का कारण आनुवंशिकता है। माथानी, डोलान तथ विलसन (1976) द्वारा जुडुवाँ बच्चों पर अध्ययन किया गया जिससे इस तथ्य की संपुष्टि की गयी है। गालाबुर्डा (Galaburda, 1989) ने एक अध्ययन किया जिसमें आठ ऐसे व्यक्तियों के मस्तिष्कों का शत-प्रतिशत परीक्षण किया गया जिन्हें बाल्यावस्था में डायस्लेक्सिया हुआ था। इनके मस्तिष्क के न्यूरोन्स के संगठन संख्या तथा स्थान से सम्बद्ध असमान्यताएँ पायी गयीं। इनके मस्तिष्क का बायाँ गोलार्द्ध जो भाषा पर नियंत्रण रखता है, में न्यूरोन्स सम्बद्ध ऐसे दोष पाये गये। इन अध्ययनों से यह स्पष्ट हुआ कि अधिगम असमर्थता के कुछ जैविक कारक भी होते हैं।
|