लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञान

बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञान

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2743
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- विषाद के लक्षणों का वर्णन कीजिए।

उत्तर-

विषाद के निम्नांकित पाँच लक्षण हैं-

1. सांवेगिक लक्षण - विषाद के सांवेगिक लक्षणों के रूप में उदासी, निराशा, दुःख, दोषभाव, बेकारी का भाव प्रधान होता है। इसमें उदासी सबसे सामान्य सांवेगिक लक्षण है। विषाद की अवस्था में उदासी के भाव के साथ चिन्ता का भाव भी प्रबल होता है।

2. संज्ञानात्मक लक्षण -  एक विषादी व्यक्ति स्वयं के बारे में हमेशा नकारात्मक तरीके से सोचता है। इस प्रकार का नकारात्मक चिन्तन अपने तथा अपने भविष्य के बारे में होता है। व्यक्ति में आत्मसम्मान नहीं होता है। वह अपने आप को असफल मानता है तथा असफलता का मुख्य कारण अपने को समझता है।

3. अभिप्रेरणात्मक लक्षण - विषादी व्यक्ति प्रायः अपने दैनिक कार्यों में रुचि खो देते हैं। करीब सभी ऐसे व्यक्तियों में प्रणोद की कमी होती है। ऐसे लोगों को काम पर जाने के लिये, दूसरों के साथ बातचीत करने के लिये भोजन करने के लिये तथा यौन व्यवहार के लिये काफी दबाव डाला जाता है। एरोन बेक ने ऐसी स्थिति को इच्छाओं का पक्षाघात कहा है। 

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book