बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञान बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञानसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- दुर्भीति प्रतिक्रियाओं के लक्षणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
दुर्भीति प्रतिक्रियाएँ
जब संज्ञानात्मक, व्यावहारिक और शारीरिक लक्षण लगातार गंभीर रूप से व्यक्ति के लिए गहन संकट का कारण बनकर उसकी रोजमर्रा के जीवन की कार्यशैली में बाधक बन जाए उन्हें दुर्भीति प्रतिक्रियाएँ कहते हैं।
संज्ञानात्मक लक्षण - यह निम्न प्रकार हैं-
1. बेचैनी भरे विचार (जैसे "मैं नियंत्रण खो रहा हूँ")
2. अनिश्चित मान्यताएँ (जैसे "केवल कमजोर लोग चिंतित हो जाते हैं")
3. संदिग्ध पूर्वानुमान (जैसे "मैं खुद को अपमानित करने वाला हूँ" )
व्यावहारिक-
1. भय उजागर करने वाली स्थितियों से बचाव।
2. ऐसी गतिविधियाँ जो उत्सुकता से मिलती हुई भावनाओं का कारण बनें (जैसे सांस फूलना)
3. छोटे-छोटे टालने वाले व्यवहार (जैसे ध्यान भटकाना, जरूरत से ज्यादा बोलना)
4. सुरक्षा केंद्रित व्यवहार।
शारीरिक-
1. शारीरिक लक्षण जो स्थिति से अत्यधिक और बेमेल है, जैसे चक्कर आना, धड़कन बढ़ना इत्यादि।
|