बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञान बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञानसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- चिन्ता विकृति के लक्षण बताइये।
उत्तर -
चिन्ता विकृति के लक्षणों को शारीरिक तथा मनोवैज्ञानिक लक्षणों में बाँट सकते हैं-
शारीरिक लक्षण (Physical Symptoms) - चिन्ता विकृति के रोगियों में निम्नलिखित शारीरिक लक्षण पाये जाते हैं-
1. इसमें रोगी को पेशीय (Muscular) तनाव की शिकायत रहती है।
2. चिन्ता के समय रोगी को अत्यधिक पसीना आता है।
3. चिन्ता के समय रोगी का रक्तचाप, नाड़ी गति तथा हृदय गति बढ़ जाती है।
मनोवैज्ञानिक लक्षण (Psychological Symptoms) - चिन्ता विकृति के रोगी के प्रमुख मनोवैज्ञानिक लक्षण निम्नलिखित हैं-
1. इस प्रकार के रोगी का सर्वाधिक महत्वपूर्ण लक्षण यह है कि रोगी में व्यापक स्थायी चिन्ता दिखाई देती है।
2. इसमें रोगी को चिन्ता के दौरे पड़ते हैं। इन दौरों में चिन्ता की मात्रा अधिक होती है।
|