लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 गृह विज्ञान

बीए सेमेस्टर-4 गृह विज्ञान

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2740
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-4 गृह विज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर

अध्याय - 7
उपसाधन
(Accessories)

सजावट में सजावट के उपसाधनों का भी महत्त्वपूर्ण स्थान होता है क्योंकि ये उपसाधन वे तत्व होते हैं जो कमरे की सुन्दरता में वृद्धि करते है उसे वैयक्तिता प्रदान करते है और उसे जीवन्त बनाते हैं। सही उपसाधनों के चुनाव से कमरे की सजावट की भावना को बल प्राप्त होता है और यह उपयोग में लायी गयी परिसज्जा की शैली को अन्ततः भाव भी प्रदान करते हैं। अतः ये उपसाधन सज्जा की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

उपसाधनों का चुनाव अत्यंत सावधानी के साथ करना चाहिए। उपसाधनों के चुनाव के कुछ निर्धारक तत्व हैं जिनकी सहायता भी इन उपसाधनों के चुनाव में ली जा सकती है फिर भी उपसाधन कम तीव्र रंगों के ही खरीदे जाने चाहिए। चित्र भी घर की सज्जा के महत्त्पूर्ण उपकरण हैं। ये चित्र अनेक विषयों पर उपल्बध होते हैं। यथा- प्राकृतिक दृश्य, जानवरों-पक्षियों के चित्र - फूलों तथा फलों के चित्र लोकजीवन के चित्र आदि । फिर घर के लिए चित्रों के चुनाव में चित्र के विषय की सभी अवस्थाओं पर विचार करना चाहिए। उनकी समकालीनता, मौलिकता तथा विषय-वस्तु और दिमाग पर पड़ने वाले उनके प्रभाव पर भी ध्यान देना चाहिए। एक कमरे में सभी चित्रों की बनावट, अनुपात, विषय-वस्तु तथा उनके रंगों में भी समायोजन होना चाहिए। साथ ही चित्रों के रंगों का कमरे की रंग योजना के साथ मेल भी होना चाहिए। गृह सज्जा में अनेक उपसाधनों का उपयोग किया जा सकता है जिसमें पुस्तकें, घड़ी, दर्पण, पर्दा, छोटी मूर्तियाँ, उपहार, चिड़ियाँ, मछली आदि मुख्य हैं। उपसाधनों को मौलिक और रुचिप्रद तरीके से व्यवस्थित करना चाहिए परन्तु भोजन कक्ष में अधिक उपसाधन नहीं होना चाहिए फिर भी फलों का प्याला या बड़ी आकर्षक तश्तरी को भोजन की मेज पर रखा जा सकता हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book