लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 गृह विज्ञान

बीए सेमेस्टर-4 गृह विज्ञान

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2740
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-4 गृह विज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर

अध्याय - 6
प्रकाश व्यवस्था
(Lighting)

प्रकाश मनुष्य को ईश्वर की सबसे बड़ी देन एवं पृथ्वी पर जीवन तथा समस्त क्रियाओं का स्रोत है। प्रकाश एक अदृश्य पदार्थ है जिसके बिना किसी वस्तु को देख पाना संभव नहीं है। वास्तव में जब 3. प्रकाश किसी वस्तु पर पड़ता है तभी वह वस्तु हमें दिखायी देती है । यद्यपि प्रकाश हमें वस्तुओं को देखने में सहायक होता है परन्तु यह स्वयं अदृश्य होता है। यह एक प्रकार की विकिरण ऊर्जा और साधन हैं जिससे हमारे लिए किसी चीज को देख पाना संभव होता है। स्पष्टतः प्रकाश ऊर्जा का एक स्वरूप है जो दृष्टि को संभव बनाता है। प्रकाश की आवश्यकता हमें अनेक दृष्टि से होती है जिसमें मुख्य हैं कार्य, सुरक्षा तथा सुन्दरता। हमारी देखने की क्रिया को अनेक तत्त्व प्रभावित करते है जिसमें मुख्य हैं - प्रकाश की तीव्रता, प्रकाश की मात्रा, प्रकाश का विरोधी प्रभाव, आकार, समय, दूरी, चकाचौंध तथा पूरे कमरे में प्रकाश की एक समान मात्रा।

आराम के लिए, दृष्टि प्रदान करने के लिए, बल उत्पन्न करने के लिए तथा नीरसता आदि दूर करने के लिए प्रकाश की व्यवस्था आवश्यक होती हैं। प्रकाश का उत्पादन तीन विभिन्न भौतिक प्रक्रियाओं द्वारा किया जा सकता है- जलने द्वार, तापदीप्त द्वारा तथा विधुत आवेश द्वारा । परन्तु वास्तव में प्रकाश मुख्य स्त्रोत दो ही हैं - प्राकृतिक या सूर्य का प्रकाश तथा तापदीप्त विद्युत का प्रकाश । सूर्य प्रकाश का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत हैं। यद्यपि इसका विकिरण हमें देखने की इजाजत नहीं देता फिर भी जीवन के. लिए आवश्यक सभी क्रियायें इसी के द्वारा संपादित होती हैं। विद्युत डिस्चार्ज लैम्प में गैस या वाष्प के माध्यम से विद्युत धारा के प्रवाहित होने पर प्रकाश उत्पन्न होता है। आन्तरिक स्थानों के लिए केवल दो प्रकार के प्रकाश ही प्रयुक्त होते हैं- फ्लोरेसेंट तथा नियोन प्रकाश । फ्लोरेसेंट प्रकाश ट्यूबलाइट के माध्यम से उत्पन्न होता है जबकि नियोन प्रकाश का उपयोग साइनबोर्डों आदि में किया जाता है। घरों में प्रकाश व्यवस्था दो प्रकार की होती है- दिन के प्रकाश यानि कि सूर्य के प्रकाश की व्यवस्था तथा कृत्रिम प्रकाश व्यवस्था । इसी कृत्रिम प्रकाश व्यवस्था का ही गृह सज्जा में अधिक उपयोग होता है यद्यपि सूर्य का प्रकाश भी हमारे लिए बहुत आवश्यक है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book