बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 भूगोल बीए सेमेस्टर-4 भूगोलसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-4 भूगोल - सरल प्रश्नोत्तर
अध्याय - 12
विश्व परिवहन : समुद्री मार्ग एवं ट्रांसमहाद्वीपीय रेलवे
(World Transportation: Sea Routes
and Transcontinental Railways)
विश्व के वर्तमान विनिमय आधारित आर्थिक व्यवस्था में परिवहन एवं संचार के साधनों का सर्वाधिक महत्व है। आर्थिक विशेषीकरण तथा वृहत पैमाने पर उत्पादन परिवहन एवं संचार के साधनों की सुलभता पर निर्भर है। विश्व में विशेषीकरण दिनानुदिन बढ़ता ही जा रहा है। उत्पादन बड़े से बड़े कारखानों में केन्द्रित होने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। साथ ही सभी क्षेत्रों एवं प्रदेशों के लोग जीवन स्तर को ऊँचा उठाने तथा जीवन यापन के स्तर में प्रादेशिक असमानता को दूर करने के लिए प्रयत्नशील है। फलतः विश्व में विशेषीकरण के फलस्वरूप उत्पादन की असमानता बढ़ने के साथ ही साथ आय एवं उपभोग में समानता की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
इस प्रकार विभिन्न प्रदेशों की आर्थिक अन्योन्याश्रितता आधिकाधिक जटिल होती जा रही है। यह जटिलता परिवहन एवं संचार के विकास के साथ बढ़ती है तथा सामान्य परिसंचरण प्रतिरूप में परिलक्षित होती है। परिवहन के उपलब्ध साधन परिसंचरण प्रतिरूप को प्रभावित करते हैं तथा इसका परिमाण निर्धारित करते हैं। परिसंचरण के अन्तर्गत परिवहन तथा संचार दोनों सम्मिलित होते हैं। ट्रॉफिक, माँग तथा पूर्ति के स्वरूप तथा परिवहन के उपलब्ध साधनों की विशेषताओं पर निर्भर करता है। परिवहन के प्रत्येक साधन की अपनी अलग तकनीकी विशेषतायें तथा क्षेत्रीय विस्तार प्रतिरूप होते हैं। जिसे परिवहन जाल भी कहते हैं। परिवहन उत्पादन का महत्वपूर्ण अंग है। परिवहन द्वारा वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने से उनकी मूल्य वृद्धि होती है। इस प्रकार परिवहन एक विशेष प्रकार की सेवा अथवा सुविधा प्रदान करता है।
|