लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 भूगोल

बीए सेमेस्टर-4 भूगोल

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2737
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-4 भूगोल - सरल प्रश्नोत्तर

अध्याय - 7
मत्स्यन
(Fishing)

मछली मानव भोजन का एक महत्वपूर्ण पदार्थ है। संसार में मछली पकड़ने का कार्य अत्यन्त प्राचीन काल से हो रहा है। मछली से अनेक औद्योगिक पदार्थ भी प्राप्त होते हैं। विश्व के कुल मछली उत्पादन का लगभग 50% भोजन के रूप में, 15% पशुओं के खिलाने में, 25% सुखाकर चूर्ण एवं रासायनिक उर्वरक बनाने में तथा 10% चर्बी एवं तेल बनाने में 'पयोग किया जाता है।

मछली उत्पादन के प्रमुख देश - मछली उत्पादन के प्रमुख देशों में जापान, पूर्व सोवियत रूस, चीन, ग्रेट ब्रिटेन, नार्वे, संयुक्त राज्य अमेरिका, स्वीडन, कोरिया, डेनमार्क और थाईलैण्ड। भारतवर्ष में भी अब मत्स्य उद्योग काफी प्रगति कर रहा है।

मछली का विश्व व्यापार - मछली का अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार केवल नाम मात्र का किया जाता है। इसका अधिक उपयोग केवल शीतोष्ण कटिबंधीय देशों में होता है। विश्व के सबसे अधिक मछली निर्यातक देश आइसलैण्ड, डेनमार्क, नार्वे और पनामा हैं। आइसलैण्ड में 1993 में 1,699,300 मी. टन मछलियाँ पकड़ी गयीं, पनामा 16% और नार्वे 12% निर्यात करता है। मछली के मुख्य आयातक देश ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन और चीन हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book