लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-2 वित्तीय लेखांकन

बीकाम सेमेस्टर-2 वित्तीय लेखांकन

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2732
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-2 वित्तीय लेखांकन - सरल प्रश्नोत्तर

अध्याय - 11  अधिकार-शुल्क खाते

(Royalty Accounts)

यदि किसी व्यक्ति को किसी विशेष सम्पत्ति का स्वयं प्रयोग करने का अधिकार है अर्थात् यदि उस वस्तु पर उसका स्वामित्व है तो यदि वह व्यक्ति चाहे, तो अपने इस विशेषाधिकार को एक निश्चित प्रतिफल के बदले एक निश्चित समय के लिए, किसी अन्य व्यक्ति को हस्तान्तरित कर सकता है। इसके बदले उसे जो प्रतिफल मिलता रहता है उसे अधिकार शुल्क (Royalty) कहा जाता है। उदाहरण के लिए किसी भू-स्वामी को अपनी भूमि से खनिज पदार्थ निकालने का अधिकार होता है। यदि वह स्वयं खनिज पदार्थ निकालने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति, फर्म या कम्पनी को यह अधिकार दे देता है और जितने टन खनिज पदार्थ निकाला जाए उस पर प्रति टन के हिसाब से शुल्क प्राप्त करता है तो इस शुल्क को अधिकार शुल्क (Royalty) कहा जाता है।

जे० आर० बाटलीबॉय के अनुसार - “अधिकार शुल्क से आशय उस राशि से है जो एक व्यक्ति, दूसरे व्यक्ति को उसके द्वारा प्रदान किए गए कुछ विशेष अधिकारों के बदले में देता है । उदाहरण के लिए कोई पुस्तक प्रकाशित करने का अधिकार, कोई पेटेंट वस्तु निर्मित कर बेचने का अधिकार अथवा कोई खान खोदने का अधिकार ।"

विलियम पिकिल्स के अनुसार - “किसी सम्पत्ति के प्रयोग के प्रतिफलस्वरूप किसी व्यक्ति को दिए जाने वाला पारिश्रमिक 'अधिकार शुल्क' कहलाता है, चाहे इसे दूसरे व्यक्ति से किराए पर लिया हो अथवा क्रय किया गया हो। यह राशि उस सम्पत्ति के प्रयोग से सम्बन्धित उत्पादन या विक्रय पर निकाली जाती है।"

अधिकार शुल्क की विशेषतायें

(1) अधिकार शुल्क को एक विशेषाधिकार प्रयोग करने के प्रतिफल के रूप में समझा जाता है।

(2) अधिकार-शुल्क की राशि एक निश्चित उद्देश्य की पूर्ति के लिए दी जाती है।

(3) यह एक निश्चित अवधि समाप्त होने के बाद दिया जाता है।

(4) अधिकार-शुल्क निकालने की एक दर निश्चित रहती है जिसके आधार पर अधिकार - शुल्क की राशि की गणना की जाती है।

(5) अधिकार-शुल्क पाने वाले तथा देने वाले के मध्य एक समझौता होता है, जिसके आधार पर अधिकार शुल्क की दर, इसके भुगतान का समय लघु कार्य राशि (Shortworkings) के अपलेखन आदि की शर्तें निर्धारित की जाती हैं।

(6) प्राय: विशेषाधिकार का प्रयोग उत्पादन प्रयोग या बिक्री के लिए किया जाता है।

अधिकार शुल्क के प्रकार

(1) ईंटें बनाने के सम्बन्ध में अधिकार शुल्क
(2) खदान अधिकार शुल्क
(3) पेटेन्ट अधिकार शुल्क
(4) तेल के कुओं के सम्बन्ध में अधिकार शुल्क

(5) मशीन, गुप्त उपकरण तथा तकनीकी ज्ञान आदि के सम्बन्ध में अधिकार शुल्क

(6) कापीराइट अधिकार शुल्क

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book