बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धनसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- शारीरिक शिक्षा के उपकरणों की आवश्यकता तथा महत्व लिखिये |
उत्तर -
शारीरिक शिक्षा के उपकरणों की आवश्यकता एवं महत्व को निम्न प्रकार स्पष्ट किया जा सकता है-
(1) उपकरणों के उपयोग से सीखने की प्रक्रिया सरल हो जाती है।
(2) शारीरिक शिक्षा में खिलाड़ियों के खेल के स्तर को विकसित करने के लिए उपकरणों के साथ अभ्यास आवश्यक है।
(3) उपकरणों के साथ किए गए अभ्यास से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
(4) वैज्ञानिक सिद्धान्तों पर आधारित उपकरणों से खिलाड़ियों की तकनीकी का विकास सही ढंग से किया जा सकता है।
(5) उपकरणों के उपयोग से खिलाड़ियों की इच्छाएं व्यावहारिक होती हैं।
(6) उपकरणों के उपयोग से खिलाड़ियों को नई तकनीकों को सीखने के लिए सुविधा होती है।
(7) उपकरणों के उपयोग से खिलाड़ियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में वृद्धि होती है।
(8) उपकरणों के उपयोग से खिलाड़ियों की रुचि खेल के प्रति बनी रहती है।
|