लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन

बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2729
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- शारीरिक शिक्षा में संगठन के उद्देश्य का विवेचन कीजिए।

उत्तर -

शारीरिक शिक्षा में संगठन के उद्देश्य

शारीरिक शिक्षा में संगठन के उद्देश्यों का विवेचन निम्नलिखित हैं-

1. छात्रों को शारीरिक शिक्षा देते समय उनकी व्यक्तिगत रुचियों, योग्यताओं एवं आवश्यकताओं पर ध्यान देना चाहिए।

2. शारीरिक शिक्षा का पाठ्यक्रम छात्रों एवं खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाना चाहिए।

3. छात्रों एवं खिलाड़ियों का शारीरिक विकास होना चाहिए।

4. छात्रों एवं खिलाड़ियों का सामाजिक विकास होना चाहिए।

5. छात्रों एवं खिलाड़ियों का नैतिक विकास होना चाहिए।"

6. शारीरिक शिक्षा का कार्यक्रम लचीला होना चाहिए।

7. शारीरिक शिक्षा के प्रत्येक कार्यकर्त्ता की योग्यता एवं सीमाओं को ध्यान में रखकर ही सहयोगी कार्यक्रम बनाने चाहिए।

8. शासन सम्बन्धी जो भी योजनाएं एवं कार्यक्रम बनाए जाएं वे शारीरिक शिक्षा के मौलिक दर्शन के अनुरूप होने चाहिएं।

9. शारीरिक शिक्षा सम्बन्धी सम्पूर्ण भावना मूलरूप से नैतिकतापूर्ण, आशावादी एवं सृजनात्मक कार्यक्रम से परिपूर्ण होनी चाहिए।

10. जनतंत्रीय विधियों से शारीरिक शिक्षा के विकास सम्बन्धी योजनाएँ एवं कार्यक्रम बनाए जाएं।

11. शारीरिक शिक्षा का संगठन इस तरह का होना चाहिए ताकि सभी कर्मचारीगण एक दूसरे से मिलजुलकर कार्य कर सकें।

12. शारीरिक शिक्षा का संगठन इस तरह का होना चाहिए जिससे इसके प्रत्येक सदस्य एवं समस्त साधनों का प्रयोग पूरी तरह से हो सके।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book