बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 चित्रकला - कला के मूल तत्व बीए सेमेस्टर-2 चित्रकला - कला के मूल तत्वसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-2 चित्रकला - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- लाल रंग किन भावों को दशार्ता है?
उत्तर -
(Red Colour)
यह सर्वाधिक सधन एवं आकर्षक रंगत है। ये रंग उत्तेजना (Excitment ), प्रसन्नता तथा उल्लास (Festivity), क्रोध (Anger), संर्घष (Strugle), उष्णता ( Heat, Fire), प्रेम (Love), आवेग (Passion) आदि भावों का घोतक है। प्रभाव की दृष्टि से यह रंग उष्ण रंगों की श्रेणी में आता है। यह सबसे शीघ्र आकर्षित करता है। रुधिर (Blood) का रंग होने के कारण उत्तेजना व प्रवर्तक है। अग्नि और सूर्य की उष्णता में भी यही रंग व्याप्त है। चित्र में लाल रंग का प्रयोग चित्रकार को सावधानी पूर्वक करना चाहिये। हमारी प्राचीन शास्त्रीय लघु चित्रण कलाओं व जनमानस की लोककलाओं में इस रंग का प्रयोग प्रचुर मात्रा में किया गया है। यह शृंगारिक रंग होता है अतः स्त्रियों को विशेष विशेष प्रिय होता है। मेंहदी, सिन्दूर, बिन्दी, आलता व चुनरी आदि का रंग लाल होता है।
|