|
बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 चित्रकला - कला के मूल तत्व बीए सेमेस्टर-2 चित्रकला - कला के मूल तत्वसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
|||||||
बीए सेमेस्टर-2 चित्रकला - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- गर्म एवं ठण्डे रंगों से आप क्या समझते है?
अथवा
उष्ण और शीतल वर्ण को उदाहरण सहित समझाइये?
उत्तर -
गर्म एवं ठण्डे रंग
रंगों के प्रभाव - के आधार पर इन्हें मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बाँटते है -
1. गर्म रंग (Warm Colour) - गर्म रंग सूर्य एवं आग के रंगों के समीप होते है। इन्हें देर तक देखने से आँखों में कष्ट होने लगता है। जैसे लाल, पीला, नारंगी इत्यादि। इनमें तरंग गति ज्यादा होती है। इसलिये ये नेत्रों को जल्दी आकर्षित करते है।
2. ठण्डे रंग (Cool Colour) - इन रंगों का सम्बन्ध प्रकृति से होता है। इनको देखने से आँखों को ठंडक मिलती है इसलिए हरा, नीला आदि अपने इन्ही प्रभावों के कारण ठण्डे रंगों की श्रेणी में आते है। इनका सम्बन्ध प्रकृति की हरियाली पर्वतों, बर्फ, जल और आकाश इत्यादि से है। इनका प्रभाव भी शीलता प्रदान करता है तथा इनसे नेत्र देर तक आनन्द प्राप्त कर सकते है। ये वास्तव में तरंगगति के कारण होता है। प्रकाश की किरणों की विभिन्न लम्बाई से उनकी तरंगगति का पता चलता है। इसलिए इसके द्वारा विभिन्न रंगों की उष्णता एवं शीतलता का पता चलता है। जिस रंग की तरंगगति जितनी धिक होगी वह रंग नेत्रों को अधिक आकर्षित करते है। विभिन्न वर्णों की तरंग लम्बाई निम्न प्रकार प्रस्तुत की जा सकती है।
| लाल रंग | 670-800 | मिली | माइक्रोन |
| पीला रंग | 580 - 800. | " | " |
| हरा रंग | 510-800 | " | " |
| नीला रंग | 476 - 800 | " | " |
| नारंगी वर्ण | 580 - 800 | " | " |
| हरित पीत | 510-580 | " | " |
| नील हरित | 476 - 510 | " | " |
| बैंगनी | 400 - 476 | " | " |
श्वेत रंग में समस्त तरंग लम्बाइयाँ मिल जाती हैं। काले रंग से प्रकाश का पूर्ण अभाव रहता है। ऐसी स्थिति केवल अन्धकार में होती है। अतः चित्र में पूर्णतः काली रंगत का कोई धरातल नहीं होता है।
|
|||||











