बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाजसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज
प्रश्न- परिवार द्वारा बच्चे के मूल्य एवं कौशल कैसे निर्धारित होते हैं?
उत्तर-
परिवार में रहते हुए बच्चा अनेक प्रकार के कार्यकलापों एवं गतिविधियों को सीखता है। सीखना भी कई प्रकार का होता है। सीखने की प्रक्रिया में बच्चे का बौद्धिक, सामाजिक, भावनात्मक एवं शारीरिक विकास होता है। परिवार में रहते हुए बच्चे को सही तथा गलत कार्यों का बताया जाता है कि एक समाज में रहने के क्या मानदण्ड एवं मूल्य हैं और हमें उनसे किस प्रकार सम्पर्क करना है।
बच्चों के कौशलों को सिखाने की जिम्मेदारी भी परिवार की है। बच्चे को चलना, उठना-बैठना, ठीक तरह से खाना-खाना, लोगों से शिष्टता से व्यवहार आदि कौशलों का ज्ञान घर पर ही मिलता है। क्योंकि एक परिवार में अनेक लोग होते हैं। इसलिए बच्चों में इन
कौशलों का विकास सरलतापूर्वक हो जाता है।
|