लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :215
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2702
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

प्रश्न- बालिकाओं हेतु पृथक व्यावसायिक विद्यालयों की स्थापना क्यों आवश्यक है?

उत्तर-

बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा पुरुष-प्रधान भारतीय समाज में अपने अस्तित्व को प्रभावी करने हेतु उनकी व्यावसायिक शिक्षा का प्रबन्ध किया जाना चाहिए। बालिकाओं की स्थिति में सुधार साक्षरता मात्र से नहीं लाया जा सकता, अपितु उनकी आत्मनिर्भरता हेतु रोजगारपरक, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की व्यवस्था की जाए, जिससे उनकी आवश्यकताओं तथा अभिरुचियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस आवश्यकता की पूर्ति हेतु आवासीय व्यावसायिक विद्यालयों की स्थापना महिलाओं हेतु पृथक रूप से करनी चाहिए। आर्थिक स्वावलंबन महिला तथा पुरुषों के मध्य लिंगीय भेद के समाप्ति में प्रमुख भूमिका निर्वहन करता है और यह व्यावसायिक शिक्षा द्वारा ही संभव हो सकता है। औद्योगिक कार्यक्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान हो सकता है। खेद का विषय है कि तकनीकी क्षेत्र में अभी भी प्रति 100 लड़कों पर लड़कियों की संख्या 24.3 प्रतिशत ही है। अतः इस दिशा में प्रयासों द्वारा लिंगीय विभेद को कम किया जा सकता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book