बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाजसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज
प्रश्न- पितृसत्ता किसे कहते हैं?
उत्तर-
समाज में यह भली-भाँति परिभाषित है कि परिवारों में किसके पास अधिक सत्ता या अधिकार है। जहाँ पुरुष के पास अपने बच्चों पर, महिलाओं पर तथा सम्पत्ति पर अधिक निर्णय करने की शक्ति हो, उसे पितृसत्ता कहते हैं।
पितृसत्ता एक ऐसा शब्द है जिसका प्रयोग नारीवादी अध्येताओं द्वारा बहुत आमतौर पर किया जाता है। अपने दैनिक जीवन में जनस्मृति के बदलेगा द्वारा इस शब्द का व्यवहार किया जाता है। यह पितृसत्ता समाज होता है, जहाँ शक्ति वरिष्ठ पुरुषों में निहित रहती है और इन्हीं वरिष्ठ पुरुषों के माध्यम से ही शक्ति का हस्तांतरण आगे सम्पन्न किया जाता है। व्यापक रूप से देखें, तो पितृसत्ता को जो संकल्पना नारीवादी लेखन के भीतर विकसित की गई है, वह कोई अकेली या सरल संकल्पना नहीं है, बल्कि इसके विभिन्न अर्थों में बहुत सारे प्रयोग भी इसमें शामिल हैं। बहुत सामान्य स्तर पर, पितृसत्ता शब्द का उपयोग पुरुषों के प्रभुत्व को इंगित करने के लिए तथा उन शक्ति-सम्बन्धों इंगित के लिए किया जाता है, जिनके माध्यम से पुरुष महिलाओं पर अपना वर्चस्व स्थापित करते हैं। मातृसत्ता समाजों का ऐसा स्वरूप है जिसमें माता या वरिष्ठतम महिला परिवार के मुखिया होती है तथा वंशक्रम माँ की रेखा से गिना जाता है। महिलाओं की स्थिति में महिला या अनेक महिलाओं की सरकार या उनका शासन।
|