लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :215
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2702
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

अध्याय 3 - पितृसत्तात्मकता

(Patriarchy)

 

प्रश्न- पितृसत्तात्मकता से क्या आशय है?

लघु उत्तरीय प्रश्न

    1. पितृसत्तात्मकता का अर्थ बताते हुए उसकी कोई दो परिभाषा दीजिए।
  1. पितृसत्तात्मक व्यवस्था को पुरुष के प्रभुत्व वाली व्यवस्था के रूप में कैसे परिभाषित किया जाता है?

उत्तर-

जिन समाजों में परिवारों की पीढ़ियाँ पिता के वंश के आधार पर एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं, उन समाजों को पितृसत्तात्मक स्वरूप का कहा जाता है। ऐसे समाजों को पितृवंशीय (Patrilineal) समाज भी कहा जाता है। दूसरी तरफ, जिन समाजों में पीढ़ियाँ माता के वंश के आधार पर एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं, उन्हें मातृसत्तात्मक स्वरूप का समाज कहा जाता है और इसे मातृवंश (Matrilineal) समाज का नाम दिया जाता है।

किसी समाज में वंशक्रम की रेखा परिवार में नामों, सम्पत्ति, शक्तियों और अन्य मूल्यवान चीजों के उत्तराधिकार को निर्धारित करती है। एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को ये चीजें या तो पुरुष के वंशक्रम के आधार पर मिलती हैं या फिर महिला के वंशक्रम के आधार पर। विश्व के अधिकांश समाजों के पितृवंशीय (Patrilineal) होने के कारण विश्व की संस्कृति में पितृसत्तात्मक समाजों का प्रभुत्व है जबकि मातृसत्तात्मक समाज अविकसित समाज होने की तरफ प्रवृत्त होते हैं।

पितृसत्तात्मकता पर आधारित विज्ञानियों के विचार

(i) समाजशास्त्री सिल्विया वाल्बी पितृसत्ता को "सामाजिक संरचनाओं और प्रक्रियाओं की एक प्रणाली के रूप में परिभाषित करती हैं जिसमें पुरुष महिलाओं पर हावी होते हैं, इनका दमन करते हैं और उनका शोषण करते हैं।"

(ii) मोटे तौर पर देखा जाए तो— "सत्ता के अनुपातहीन रूप से बड़े हिस्से पर पुरुषों द्वारा किया गया नियंत्रण ही पितृसत्ता है।"

पितृसत्ता

पितृसत्ता एक ऐसा शब्द है जिसका प्रयोग नारीवादी अध्येताओं द्वारा बहुत आमतौर पर किया जाता है। अपने दैनिक जीवन में ननस्मृति के बदलेगा द्वारा इस शब्द का व्यवहार किया जाता है। परंतु वास्तव में पितृसत्ता का अर्थ क्या है? पितृसत्ता (Patriarchy) शब्द प्राचीन यूनानी (Greek) शब्द Patriarches से लिया गया है। यह पितृसत्ता वह समाज होता है, जहाँ शक्ति वरिष्ठ पुरुषों में निहित रहती है और इन्हीं वरिष्ठ पुरुषों के माध्यम से ही शक्ति का हस्तांतरण आगे सम्पन्न किया जाता है। पितृसत्ता इस परिभाषा के अनुसार आसानी से समाज में आएगा और पितृसत्ता ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में दी गई है। इसके अनुसार पितृसत्ता समाज या सरकार की ऐसी व्यवस्था है जिसमें पिता या वरिष्ठतम पुरुष परिवार का मुखिया होता है और वंशक्रम में गणना पुरुष के वंश (male line) के अनुसार की जाती है। पितृसत्ता शब्द का प्रयोग उस समाज को वर्णित करने के लिए किया जाता है, जिसमें हम वर्तमान में रहते हैं। इस समाज की विशेषता महिलाओं और पुरुषों के बीच असमान शक्ति सम्बन्धों की विद्यमानता है। ये असमान शक्ति सम्बन्ध वर्तमान में भी मौजूद हैं और ऐतिहासिक रूप से पहले भी विद्यमान थे। इन असमान शक्ति सम्बन्धों द्वारा महिलाओं को व्यवस्थित रूप से वंचित रखा गया है और उनका दमन किया गया है। ऐसा जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में कार्यबल, निर्णय-निर्माण वाले पदों पर और सरकारी संस्थानों में महिलाओं के अल्प-प्रतिनिधित्व के रूप में प्रकट होता है। महिलाओं के विरुद्ध पुरुषों द्वारा की जाने वाली हिंसा भी पितृसत्ता का एक प्रमुख अभिलक्षण है। अन्तरसांस्कृतिक स्तरों की महिलाओं को इस समाज में दमन के अनेकानेक रूपों का सामना करना पड़ता है क्योंकि जाति, वर्ग और लैंगिकता (सेक्सुअलिटी) सेक्सिज्म (Sexism) को प्रतिबिम्बित करते हैं। उदाहरण के लिए, युद्ध और संघर्ष के दौरान महिलाओं का शरीर दाँव पर लगा हुआ होता है, क्योंकि वहाँ ऐसी पितृसत्तात्मक दमनकारी विचारधाराओं का व्यवहार किया जाता है, जैसे— सामाजिक बलात्कार।

पितृसत्ता की जो संकल्पनाओं नारीवादी लेखन के भीतर विकसित की गई है, वह कोई अकेली या सरल संकल्पना नहीं है, बल्कि इसके विभिन्न अर्थों में बहुत सारे प्रयोग शामिल हैं। बहुत सामान्य स्तर पर, पितृसत्ता शब्द का उपयोग पुरुषों के प्रभुत्व को इंगित करने के लिए तथा उन शक्ति-सम्बन्धों इंगित के लिए किया जाता है जिनके माध्यम से पुरुष महिलाओं पर अपना वर्चस्व स्थापित करते हैं (मिले, 1970)।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book