लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :215
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2702
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

प्रश्न- सुरक्षा अधिकारी कौन होते हैं तथा वे क्या काम करते हैं?

उत्तर-

घरेलू हिंसा अधिनियम में सुरक्षा अधिकारी अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। वे सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के साथ काम करते हैं। वे योग्य होते हैं और इनके पास सामाजिक क्षेत्र में काम करने का कम-से-कम तीन सालों का अनुभव होता है। राज्य सरकार ऐसे अधिकारियों को जो ज़्यादातर महिलाएँ होती हैं, हर जिले में न्यूनतम तीन सालों के लिए नियुक्त करता है और उनके काम का निर्धारण किया जाता है।

सुरक्षा अधिकारी का काम पीड़िता को हर कदम पर मदद करना है। वे पीड़िता को घरेलू हिंसा की रिपोर्ट को नियमित ढंग से दर्ज कराने में मदद करते हैं। वे पीड़िता को अन्य अधिकारियों की जानकारी देते हैं और इस अधिनियम के तहत सहायता की उपलब्धता के लिए पीड़िता को आवेदन लिखने में सहायता करते हैं। ये अधिकारी घरेलू हिंसा के मामलों के निपटारे में मजिस्ट्रेट से संपर्क करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि मजिस्ट्रेट द्वारा पारित किए गए आदेशों का अनुपालन पीड़िता के हित में हो।

स्थिति का जायजा लेने के लिए घरेलू हिंसा नियम, 2005 के फॉर्म V के अनुसार सुरक्षा योजना बनाने के लिए सुरक्षा अधिकारियों की आवश्यकता होती है। यह सब घरेलू हिंसा की संभावना को रोकने के लिए उचित उपाय की सलाह देने और उन पर अमल करने के उद्देश्य से किया जाता है।

सुरक्षा अधिकारी पीड़िता को हर संभव सहायता देने के लिए बाध्य होते हैं जिसमें उसके चिकित्सीय परीक्षण से लेकर, उसके आवासमान और आश्रय स्थल में आवास की व्यवस्था करना शामिल है जिससे कि वह अपने घर पर सुरक्षित हो। सबसे पहले सुरक्षा अधिकारियों को कानूनी सहायता सेवाओं, परामर्श, चिकित्सीय सहायता, या ज़रूरतमंद पीड़िता के आश्रय के लिए अपने क्षेत्राधिकार में शामिल सभी सेवा प्रदाताओं की सूची तैयार करनी होती है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book