बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाजसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज
प्रश्न- लैंगिक विकास पर विज्ञानियों द्वारा दिये गए कुछ विचार बताइए।
उत्तर-
लैंगिक विकास पर कुछ विचार
लैंगिक विकास के सामाजिक क्षेत्र के सिद्धान्तों में भी अध्ययन किया है। यहाँ पर ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण अध्ययनों को उदाहरणार्थ दिया जा रहा है—
-
कार्टर महोदय अपने अध्ययन से पाते हैं कि अध्यापक बालिकाओं को औसत स्तर से अधिक अंक प्रदान करते हैं, वहीं बालक को कम।
-
पायले महोदय का मानना है कि बालकों की शिक्षा बालिकाओं से 06 माह के उपरांत आरम्भ करनी चाहिए, क्योंकि बालिकाओं का शैशव अवस्था में विकास अधिक तीव्र गति से होता है। इनका मानना है कि बालिकाएँ बालकों की अपेक्षा शीघ्र ही बोलना सीख जाती हैं। साथ ही उनकी गामक क्रियाएँ भी अपेक्षाकृत तेज़ होती हैं।
-
सॉवेल महोदय का अध्ययन कहता है कि सामान्य रूप से अध्यापक बालिकाओं को ही अधिक अंक प्रदान करते हैं, वहीं पुरुष शिक्षकों से स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता।
|