बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- सामाजिक मूल्य क्या हैं?
उत्तर-
समाज के सदस्यों के बीच पनपे जाने वाले सम्बन्धों का प्रभाव मानवीय मूल्यों पर पड़ता है। यदि समाज में सुस्थिरता हो तो व्यक्ति के अंदर प्रेम, सहानुभूति, त्याग, सहयोग, करुणा, श्रद्धा, एकता आदि का विकास होता है। यदि समाज में अस्थिरता है, तो ईर्ष्या, द्वेष, वैमनस्य आदि की प्रवृत्तियाँ पनपेंगी। कुछ महत्वपूर्ण मूल्यों पर आधारित नियम निम्नवत् हैं -
(1) बालक के समय आचरण में जो भी व्यक्ति हो उनका स्वयं का आचरण मूल्यों पर आधारित हो।
(2) समाज में विद्यमान वातावरण जिससे साथ बालक को सामंजस्य होना है, वह भी उन मूल्यों पर आधारित हो।
(3) जनसंचार के साधनों द्वारा समाज के बालक में उचित मूल्यों के विकास करने का प्रयास करना चाहिए।
(4) समाज विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्रियाकलापों का आयोजन करके बालकों को मूल्यों के विकास के लिए अवसर प्रदान कर सकता है।
|