बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- शैक्षिक मूल्यों की आवश्यकताओं बताइए।
उत्तर-
वर्तमान समय में विशेष रूप से हो रही असामाजिकता के पीछे मूल्यों या मूल्य शिक्षा का निरंतर गिरना है। अतः आधुनिक समय में मूल्यों की आवश्यकता बहुत ही बढ़ गई है, जो कि निम्न विकास में सहायक हैं -
(1) नैतिक विकास में प्रमुख आवश्यकताएं - नैतिकता के विकास हेतु मूल्य शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। मूल्य व नैतिकता में क्षीण-सा अंतर है, जैसे - कोई व्यक्ति किसी सामाजिक अपराध का कैसे सामना करता है तो नैतिकता है, यदि वह किसी आतंकवादी के साथ लड़ रहा है तो यह मूल्यों का अभाव है।
(2) आध्यात्मिक ज्ञान के लिए आवश्यकता - भारत अन्य देशों की अपेक्षा आध्यात्मिक है, जबकि विदेशों में भौतिकता को बढ़ावा दिया जाता है, मूल्य शिक्षा के देने के उपरांत ही किसी बालक या व्यक्ति को आध्यात्मिक बनाया जा सकता है।
(3) शिक्षा के स्वरूप को सुदृढ़ करने की आवश्यकता - प्राचीन समय में मूल्यों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता था। आज मूल्यों की शिक्षा दिया जाना जानकारी के साथ आवश्यक है।
(4) मानवता के विकास में आवश्यकता - मानवता के विकास में मूल्य शिक्षा महत्त्वपूर्ण रोल होता है, अतः सामाजिक व मानवीय मूल्यों को बचपन से ही डाल दिया जाए तो बालक सदैव उन राज्य के अद्वितीय नागरिक रहते हुए राष्ट्र व समाज की भलाई के लिए कार्य करेगा तथा विश्व में असामाजिक समाज से लड़ सकेगा।
(5) सांस्कृतिक एवं राजनीतिक स्थिति में सुधर - मूल्यों की शिक्षा के माध्यम से सांस्कृतिक एवं राजनीतिक स्थितियों में सुधार आएगा। जिससे एक सुंदर एवं स्वच्छ वातावरण विकसित हो सकेगा।
|